फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात करने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, शोधकर्ताओं ने कहा- बरतें सावधानी

Mon, 18 May 2020 01:29 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 18 May 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
covid 19 patient spread coronavirus by talking and breathing says research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से दुनियाभर के लोग दहशत में हैं। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों के छींकने और खांसने से यह घातक वायरस फैलता है। इसी बीच National Academy of Sciences की एक रिसर्च रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमित से केवल बात करने से भी सामने वाले व्यक्ति में कोरोना वायरस फैल सकता है। आइए जानते हैं इस रिसर्च रिपोर्ट के बारे में विस्तार से...

covid 19 patient spread coronavirus by talking and breathing says research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दरअसल, यह रिसर्च National Academy of Sciences के द्वारा प्रकाशित जर्नल 'Proceedings of the National Academy of Sciences' में छापा गया है। इस रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि रेस्पिरेटरी सिस्टम से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदों के जरिए कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति से निकलने वाली ये बूंदें कुछ फीट की दूरी पर जाकर जमीन में गिर जाती हैं। लेकिन जमीन पर गिरने से पहले ये 8 से 14 मिनट तक हवा में ही रहती हैं, क्योंकि इनका भार बहुत हल्का होता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से बात कर रहा अन्य व्यक्ति जब सांस लेता है, तो ऐसी संभावना है कि ये बूंदें सांस में ली गई हवा के जरिए उसके रेस्पिरेटरी सिस्टम तक पहुंच जाए।

covid 19 patient spread coronavirus by talking and breathing says research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बात करने के दौरान 1 सेकेंड में निकलती हैं 2600 बूंदें
वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार छींकने पर लगभग 40,000 बूंदें और एक बार खांसने पर लगभग 3,000 बूंदें निकलती हैं। इसके बाद वैज्ञानिकों ने यह पता लगाना शुरू किया कि बात करते समय कितनी मात्रा में बूंदें बाहर निकलती हैं।  National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney और University of Pennsylvania ने मिलकर इस चीज पर अध्ययन किया, जिसमें पता चला कि बात करने के दौरान हर सेकेंड में 2,600 छोटी-छोटी बूंदें बाहर निकलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 patient spread coronavirus by talking and breathing says research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

अभी अध्ययन की है जरूरत
इन अध्ययनों के आधार पर ये समझा जा सकता है कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक है। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ये सारे टेस्ट और रिसर्च लैब के वातावरण में किए गए हैं। बाहरी वातावरण में ये वायरस किस तरह से रिएक्ट करता है, इस बात पर और अधिक अध्ययन करने की जरूरत है। दरअसल, बोलने के बाद जैसे ही बूंदें मुंह से निकलती हैं, वातावरण की गर्मी के कारण ये सूखने लगती हैं। ऐसे में बूंदों में मौजूद पानी तो सूख जाता है, मगर वायरस इतना हल्का होता है कि वो हवा में ही 8 से 14 मिनट तक मौजूद रहता है।

विज्ञापन
covid 19 patient spread coronavirus by talking and breathing says research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस बढ़ा रहा है चिंता
WHO और भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही ये बता चुका है कोरोना वायरस के लगभग 80% मरीजों में किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं दिखें हैं। ये सभी एसिम्पोमैटिक हैं। वहीं अब लॉकडाउन में छुट देकर ट्रांसपोर्ट, ऑफिस और कई तरह के भीड़-भाड़ वाली जगहें खुलने लगी हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कैसे पता चलेगा कि सामने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed