फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: क्या फिर लौट रहा है कोरोना? देश में संक्रमण को लेकर सरकार ने दी बड़ी जानकारी

Fri, 09 Aug 2024 07:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Aug 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
covid 19 in india latest news covid-19 variants in india and risk assessment in hindi
कोरोना का खतरा - फोटो : PTI

कोविड-19 वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम रहा है। सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण होने वाली ये बीमारी स्वास्थ्य को कई प्रकार से प्रभावित करती हुई देखी गई है। भले ही इन दिनों देश में संक्रमण के मामले काफी कम हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके जोखिमों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। कई देशों में अब भी हर सप्ताह बड़ी संख्या में संक्रमितों की मौतें रिपोर्ट की जा रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि कोरोना अभी गया नहीं है।



हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में तीन लोगों में कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए।

शुक्रवार को सरकार ने संसद में सूचित किया कि देश में कोविड मामलों में वृद्धि के लिए दो स्ट्रेन जिम्मेदार हैं, हालांकि इन्हें ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है। 

covid 19 in india latest news covid-19 variants in india and risk assessment in hindi
कोरोना के जोखिम - फोटो : istock

सरकार ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बताया कि केपी.1 और केपी.2 दो प्रमुख वैरिएंट्स हैं जिसके कारण देश में संक्रमण का खतरा देखा जा रहा है। आईसीएमआर द्वारा साझा किए गए डेटा के मुताबिक ये दोनों सब-वैरिएंट्स ओमिक्रॉन वैरिएंट जेएन1 का ही रूप हैं।

लोकसभा में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 5 अगस्त तक कोविड-19 केपी म्यूटेंट स्ट्रेन के 824 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 417 मामले थे, उसके बाद पश्चिम बंगाल में 157 और उत्तराखंड में 64 मामले रिपोर्ट हुए हैं। 

covid 19 in india latest news covid-19 variants in india and risk assessment in hindi
कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : istock

गंभीर मामलों को जोखिम कम

रिपोर्ट के मुताबिक इन वैरिएंट्स के कारण कुछ स्थानों पर संक्रमण के मामले जरूर बढ़े हैं, पर अभी तक अस्पताल में भर्ती होने वालों या बीमारी की गंभीरता का खतरा नहीं देखा गया है। सरकार की तरफ से जारी डेटा के मुताबिक यह अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट है जो बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण पैदा करता है, जो आमतौर पर गंभीर नहीं होते हैं। सरकार ने नए स्ट्रेन के प्रसार की निगरानी के लिए भी जरूरी कदम उठाए हैं। 

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) इसकी निगरानी कर रहा है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक प्रमुख परियोजना है। इसे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 in india latest news covid-19 variants in india and risk assessment in hindi
कोरोना का खतरा - फोटो : istock

अब भी कई देशों में बना हुआ है मौत का खतरा
 

कोरोना के वैश्विक खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा कि संक्रमण के कारण दुनियाभर में हर हफ्ते लगभग 1,700 लोगों की मौत हो रही है। कोरोना का जोखिम अब भी कम नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि जिन स्थानों पर लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां के लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए एक और बूस्टर वैक्सीन दिया जाना चाहिए। विशेषतौर पर 65 से अधिक आयु के लोगों को एक और टीका देकर उन्हें नए वैरिएंट्स से संक्रमण के प्रति सुरक्षित किया जा सकता है।

विज्ञापन
covid 19 in india latest news covid-19 variants in india and risk assessment in hindi
वैक्सीनेशन की दर - फोटो : istock

वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने की भी अपील

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेस ने कहा कई देशों में जारी कोरोना के खतरे के लिए टीकाकरण कवरेज में गिरावट एक बड़ा कारण हो सकती है।

कोविड के नए वैरिएंट्स के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हर नए उत्परिवर्तन के साथ, इस वायरस की प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता और इसके संक्रमण की दर भी बढ़ जाती है। नए वैरिएंट्स की यही क्षमता कोरोना के जोखिमों और संक्रमण के मामलों के बढ़ने के लिए कारण हो सकती है। एक और वैक्सीन नए वैरिएंट्स के कारण होने वाले जोखिमों से बचाने में सहायक हो सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed