डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस महामारी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से हमारे बीच में है, और ये हर दिन काफी संख्या में लोगों को संक्रमित कर रही है और कई लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान भी गवा रहे हैं। ये वायरस काफी खतरनाक है और पलक झपकते ही व्यक्ति को अपना शिकार बना लेता है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर भी आ चुकी है, और हर किसी ने देखा की इसने कितनी तबाही मचाई। लेकिन अभी दूसरी लहर थोड़ी कम ही हो रही थी कि भारत में कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट ने डॉक्टर्स से लेकर आम लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। कई राज्यों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इनके लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज करना और कुछ बातों का ध्यान रखकर भी आप खुद को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बचाव के तरीकों के बारे में।
2 of 7
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट
- फोटो : Amar Ujala
तीसरी लहर का बन सकता है कारण
- दरअसल, सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर ये डेल्टा प्लस क्या है? ये कोरोना वायरस का एक नया रूप है। डेल्टा प्लस प्रकार वायरस के डेल्टा या बी1.617.2 प्रकार में उतपरिवर्तन होने से बना है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में लोग डेल्टा प्लस से संक्रमित हो चुके हैं। वही, विशेषज्ञ इस नए वैरिएंट को तीसरी लहर के कारण के तौर पर भी देख रहे हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या हैं इसके लक्षण?
-बुखार आना
-दर्द होना
-सूखी खांसी होना
-त्वचा पर चकत्ते होना
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
-थकान महसूस होना
-गले में खराश
-सीने में दर्द उठना
-पैर की उंगलियों और उंगलियों का मलिनकिरण
-दस्त लगना
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
-स्वाद और गंध की हानि
-सांस फूलना
-सिरदर्द होना
-बोलने में तकलीफ होना
-सांस लेने में कठिनाई होना।