{"_id":"601035ad6e0fd5303701b479","slug":"coronavirus-will-continue-to-spread-even-after-covid-19-vaccination-who-warns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या टीकाकरण के बाद भी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस का प्रसार? विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या टीकाकरण के बाद भी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस का प्रसार? विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 26 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं और वो भी काफी तेजी से, ताकि इस बीमारी को खत्म किया जा सके और लोग पहले जैसी जिंदगी जी सकें। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर एक बेहद ही डराने वाली बात कही है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बाद भी भविष्य में कोरोना वायरस का निरंतर प्रसार जारी रहेगा। उनका कहना है कि दुनिया को संभवत: 2021 तक इस वायरस से मुक्ति मिल जाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल रयान ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि दुनिया को इस वायरस के उन्मूलन या निराकरण की शुरुआत को टीकाकरण की सफलता का पैमाना नहीं मानना चाहिए। सफलता का पैमाना कोरोना वायरस को मारने, लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने और आर्थिक और सामाजिक जीवन को नष्ट करने की क्षमता को कम करना है।'
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. माइकल रयान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना के खिलाफ टीकाकरण से हम इस वायरस के प्रसार को रोकने के बिंदु तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए इसका प्रसार जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमें उस बिंदु तक पहुंचना होगा, जहां से इस वायरस को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इससे पहले हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने चेतावनी दी थी कि जिस तरह से वैक्सीन जल्दी और ज्यादा खुराक पाने की होड़ मची है, उससे हो सकता है कि दुनिया के गरीब देशों तक वैक्सीन जल्दी न पहुंचे और अगर ऐसा हुआ तो इस महामारी को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी देशों से अपील की है कि साल के पहले 100 दिनों के भीतर दुनिया के सभी स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को वैक्सीन दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के पांच वैक्सीन उत्पादकों से टीके की दो अरब खुराक लेकर सुरक्षित कर ली है। इसके अलावा संगठन को एक अरब और खुराक जल्द ही मिलने वाली है। टेड्रोस अधानोम का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन फरवरी से लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।