फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के वैज्ञानिक ने बताया- कब खत्म हो सकती है कोरोना महामारी?

Mon, 16 Nov 2020 10:28 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates Scientists Claim Pfizer covid vaccine Can Stop Coronavirus Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर में अब तक पांच करोड़ 48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 13 लाख से अधिक हो गई है और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए वैक्सीन बनाने के काम में भी दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हुए हैं। माना तो जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कोरोना वायरस खत्म कब होगा। इस बीच वैक्सीन बना रही फार्मा कंपनी फाइजर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर वैक्सीन बन भी जाती है तो उसे अपना असर दिखाने में समय लगेगा। तुरंत ही संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आएगी। पहले जैसे हालात बनने में अगले साल सर्दियों तक का समय लगेगा। 

Coronavirus vaccine updates Scientists Claim Pfizer covid vaccine Can Stop Coronavirus Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी बायोएनटेक के सह-संस्थापक प्रोफेसर यूगर साहिन ने भी दावा किया है कि वैक्सीन को अपना असर ठीक से दिखाने में अगले साल पूरी गर्मियां निकल जाएंगी और जीवन को फिर से सामान्य बनाने में अगले साल सर्दियों तक का समय लग जाएगा।  

Coronavirus vaccine updates Scientists Claim Pfizer covid vaccine Can Stop Coronavirus Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन के उपलब्ध होने को लेकर प्रोफेसर यूगर साहिन ने 'बीबीसी' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अगले साल अप्रैल तक दुनियाभर में 30 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वैक्सीन से संक्रमण को कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates Scientists Claim Pfizer covid vaccine Can Stop Coronavirus Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन 90 फीसदी से ज्यादा असरदार साबित हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसी महीने अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए से डबल डोज वैक्सीन की आपातकालीन मंजूरी के लिए अप्लाई करेगा। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates Scientists Claim Pfizer covid vaccine Can Stop Coronavirus Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में फाइजर की वैक्सीन उपलब्ध होगी या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा गया है। दरअसल, यह वैक्सीन -94 डिग्री फारेनहाइट से कम पर स्टोर करनी होती है और इसके लिए खास कोल्ड स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। इस वजह से इसके भारत आने में कुछ दिक्कतें हैं और अगर यह वैक्सीन आ भी गई तो हो सकता है यहां इसकी कीमत ज्यादा हो। वैसे अमेरिकी सरकार ने वैक्सीन के लिए फाइजर से जो डील की है, उसके मुताबिक वैक्सीन की दो डोज की कीमत 39 डॉलर यानी करीब 2,900 रुपये हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed