दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक शीर्ष वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना की नई और अच्छी वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इसकी खासियत ये है कि इसकी खुराक लेने के लिए सुई की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही इसे सुरक्षित रखने के लिए कम तापमान की भी जरूरत नहीं होगी। इस नई वैक्सीन को कमरे के तापमान पर भी रखा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की शीर्ष वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि यह वैक्सीन इस साल या अगले साल इस्तेमाल के लिए तैयार हो सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: आ रही है कोरोना की अच्छी वैक्सीन, सुई लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन