फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए कोरोना की वैक्सीन? जान लीजिए ये बेहद जरूरी बात

Tue, 27 Apr 2021 12:33 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 27 Apr 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Who should not take covid vaccine covishield covaxin
कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute

देशभर में अब तक 14 करोड़ 19 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। फिलहाल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के नौ करोड़ 79 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का पहला टीका और एक करोड़ से अधिक लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है और एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को भी वैक्सीन देने की शुरुआत की जा रही है। ऐसे में यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि किन लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। 

Coronavirus vaccine update Who should not take covid vaccine covishield covaxin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में फिलहाल लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका ही लगाया जा रहा है। इन दोनों की तरफ से ही कुछ महीने पहले एक फैक्टशीट जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि किन लोगों को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। आइए जान लेते हैं इसके बारे में... 

Coronavirus vaccine update Who should not take covid vaccine covishield covaxin
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

किन लोगों को कोवैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए? 

  • कोवैक्सीन स्वदेशी वैक्सीन है, जिसका निर्माण भारत बायोटेक ने किया है। कंपनी ने अपनी फैक्टशीट में बताया था कि अगर किसी व्यक्ति को वैक्सीन में इस्तेमाल होने वाले किसी विशेष घटक यानी सामग्री से एलर्जी है तो उन्हें ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Who should not take covid vaccine covishield covaxin
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत बायोटेक द्वारा जारी फैक्टशीट के मुताबिक, अगर आपको कोवैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद रिएक्शन हो रहे हैं, दूसरी खुराक नहीं लेनी चाहिए और इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं और तेज बुखार है, तो भी यह वैक्सीन न लें। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Who should not take covid vaccine covishield covaxin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

जो लोग कोवैक्सीन की पहली डोज न लेकर किसी दूसरी वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं, उन्हें कोवैक्सीन की दूसरी डोज बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए बल्कि जिस वैक्सीन की पहली डोज ली है, दूसरी भी उसी की लेनी है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी कोवैक्सीन नहीं लेने की सलाह दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed