फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी: अगले 10 दिन में रूसी टीके को मिल सकती है मंजूरी

Sun, 11 Apr 2021 06:38 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine India to have 5 more COVID vaccines by October Sputnik v expected to get emergency use nod in 10 days
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में फिलहाल कोरोना की दो वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में अब तक लोगों को 10 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आंने की उम्मीद है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश में वैक्सीन की कमी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इस बीच वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि अक्तूबर तक भारत में कोरोना के पांच और टीके उपलब्ध हो जाएंगे, यानी कुल मिलाकर अक्तूबर तक देश में कोरोना का मुकाबला करने के लिए सात टीके होंगे। 

Coronavirus vaccine India to have 5 more COVID vaccines by October Sputnik v expected to get emergency use nod in 10 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले कई दिनों से रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को लेकर भी देश में काफी चर्चाएं चल रही थीं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी दी है कि भारत में इस वैक्सीन को अगले 10 दिनों में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा सकती है। 

Coronavirus vaccine India to have 5 more COVID vaccines by October Sputnik v expected to get emergency use nod in 10 days
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

कौन-कौन सी पांच वैक्सीन आ सकती हैं? 

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जिन पांच वैक्सीन के अक्तूबर तक उपलब्ध होने की जानकारी दी है, वो इस प्रकार हैं: 

  • स्पूतनिक-वी वैक्सीन 
  • जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन 
  • नोवावैक्स वैक्सीन 
  • भारत बायोटेक की इंट्रानेजल यानी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन 
  • जायडस कैडिला की वैक्सीन 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine India to have 5 more COVID vaccines by October Sputnik v expected to get emergency use nod in 10 days
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कौन सी वैक्सीन कब तक आ सकती है? 

  • एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'स्पूतनिक-वी' देश में जून तक उपलब्ध हो सकती है और अगर सबकुछ ठीक रहा तो जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन अगस्त तक आ जाएगी। इसके अलावा जायडस कैडिला की वैक्सीन के भी अगस्त तक उपलब्ध होने की उम्मीद है। वहीं नोवावैक्स की वैक्सीन सितंबर तक और भारत बायोटेक की इंट्रानेजल यानी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन अक्तूबर तक उपलब्ध हो सकती है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine India to have 5 more COVID vaccines by October Sputnik v expected to get emergency use nod in 10 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'स्पूतनिक-वी' बनेगी देश की तीसरी वैक्सीन! 

  • अगर रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को अगले 10 दिन में मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत की तीसरी कोरोना वैक्सीन होगी, जिसका इस्तेमाल टीकाकरण अभियान में किया जाएगा। हाल ही में हैदराबाद की मशहूर फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने भी उम्मीद जताई थी और कहा था कि इस वैक्सीन को अगले कुछ हफ्ते में भारतीय औषधि नियामकों से मंजूरी मिल जाएगी। दरअसल, डॉ. रेड्डीज लैब ने स्पूतनिक-वी टीके को भारत में लाने के लिए 'रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड' के साथ करार किया है। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन का उत्पादन भी भारत में ही होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed