फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: अब कोरोना की वैक्सीन से कितनी दूर है भारत? विशेषज्ञ से जानें इसके बारे में सबकुछ

Wed, 09 Dec 2020 03:34 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 09 Dec 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine update coronavirus information coronavirus question answer
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 97 लाख से भी अधिक हो चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि अब वो दिन दूर नहीं है जब यहां भी वैक्सीन मिलने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत मोबाइल तकनीक के सहारे दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण शुरू करेगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब से टीकाकरण शुरू होगा। अब कोरोना की वैक्सीन से भारत कितनी दूर है? क्या वैक्सीन को हर साल लगवाना होगा? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब...

Coronavirus vaccine in India covid vaccine update coronavirus information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन को इमर्जेंसी अप्रूवल कैसे दिया जाता है? 

  • दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की डॉ. गीता कमपानी बताती हैं, 'इसे समझने के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का उदाहरण लीजिए। भारत बायोटेक ने डीजीसीआई से वैक्सीन के इमर्जेंसी अप्रूवल के लिए आवेदन किया है। इस वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल का एक महीना बीत चुका है। कम से कम तीन हजार लोगों पर टेस्ट किए जा चुके हैं। यह अब तक पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है। ट्रायल पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन इसके प्रदर्शन से वैज्ञानिक संतुष्ट हैं। इस आपातकाल में इसका प्रयोग किया जा सकता है।'
Coronavirus vaccine in India covid vaccine update coronavirus information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या हम मान सकते हैं कि हम वैक्सीन से बहुत दूर नहीं हैं? 

  • डॉ. गीता कमपानी कहती हैं, 'जी हां, सरकार ने कहा है कि जैसे ही वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलती है, वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट और फाइजर की वैक्सीन के अंतिम अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं। उत्पादन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन से सुरक्षा और इसके लाभ से जुड़ा डाटा जुटाया जा रहा है, जो एफडीए को दिया जाएगा। उम्मीद है नए साल में हमारे देश में लोगों को वैक्सीन दी जाने लगेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine update coronavirus information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोविड की वैक्सीन को हर साल लगवाना होगा? 

  • डॉ. गीता कमपानी कहती हैं, 'यह अभी बताया नहीं गया है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए हर साल लगवाने की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल वैक्सीन की दो डोज होंगी, जिन्हें तीन से चार हफ्तों के अंतराल में लेना होगा। अब इसे कितने दिन पर रिपीट करना होगा, यह शेड्यूल अभी तैयार नहीं किया गया है।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine update coronavirus information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड वैक्सीन ओरल वैक्सीन होगी या इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी? 

  • डॉ. गीता कमपानी बताती हैं, 'कोविड-19 की वैक्सीन इंजेक्शन के जरिए दी जाएगी। यह ओरल फॉर्म में नहीं है, यानी यह पीने वाली वैक्सीन नहीं है। इसकी दो खुराक होंगी, जिनके बीच में तीन से चार हफ्ते का अंतर होगा।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed