फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: चीन की कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, इस टीके के 79 फीसदी प्रभावी होने का किया दावा

Wed, 30 Dec 2020 03:18 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 30 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine China Sinopharm says Covid 19 vaccine efficacy over 79 percent
CoronaVirus Vaccine China - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा मॉडर्ना की वैक्सीन को भी कई देशों ने मंजूरी दे दी है, जिसमें अमेरिका भी शामिल है। अब कोरोना वैक्सीन को लेकर चीन से भी एक खुशखबरी आ रही है। यहां की एक प्रमुख दवा कंपनी ने कहा कि उसकी कोरोना वैक्सीन जांच के अंतिम चरण के प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक संक्रमण से बचाव में 79.34 फीसदी प्रभावी पाई गई है।  

Coronavirus vaccine China Sinopharm says Covid 19 vaccine efficacy over 79 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चीन की इस दवा कंपनी का नाम 'सिनोफार्म' है। सरकार द्वारा संचालित 'सिनोफार्म' उन चार चीनी कंपनियों में शुमार है, जो कोरोना का टीका बनाने की वैश्विक दौड़ में शामिल हैं। कंपनी की इकाई 'बीजिंग बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स इंस्टिट्यूट लिमिटेड ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है कि 'सिनोफार्म' ने अपनी वैक्सीन के तीसरे और अंतिम चरण के परीक्षण के बाद इसे मंजूरी देने के लिए आवेदन किया है। 

Coronavirus vaccine China Sinopharm says Covid 19 vaccine efficacy over 79 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंपनी के मुताबिक, यह वैक्सीन टीकाकरण के बाद सुरक्षा का एक अच्छा स्तर प्रदान करती है, जबकि यह डाटा विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन की वैक्सीन नियामक दोनों के प्रासंगिक तकनीकी मानकों को पूरा करता है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 50 फीसदी प्रभावी रहने पर भी किसी वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine China Sinopharm says Covid 19 vaccine efficacy over 79 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिनोफार्म द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन चीन में करीब 10 लाख लोगों को दी जा चुकी है, लेकिन किसी में भी गंभीर साइड-इफेक्ट (दुष्प्रभाव) देखने को नहीं मिले हैं। कंपनी के चेयरमैन लिऊ जिंन्गजेन के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, पेरू और अर्जेंटीना समेत करीब 10 देशों में कंपनी इस वैक्सीन के ट्रायल कर रही है, जिसके तहत 60 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine China Sinopharm says Covid 19 vaccine efficacy over 79 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंपनी के चेयरमैन लिऊ जिंन्गजेन ने अगस्त महीने में ही वैक्सीन की कीमत को लेकर भी कहा था कि जब यह वैक्सीन बाजार में उतारी जाएगी तो इसकी दो खुराक की कीमत 1000 चीनी युआन यानी करीब 10 हजार रुपये से कम होगी। हालांकि उस समय इसको लेकर कई सवाल भी उठे थे कि आम आदमी के लिए यह कीमत काफी ज्यादा है, शायद कई लोग इसे न खरीद पाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed