फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Vaccine India: कोविशील्ड वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर सीरम इंडिया ने कही ये बड़ी बात

Sun, 23 Aug 2020 02:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 23 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine availability in India: Serum Institute clarify about Covishield launching
Covishield Vaccine - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter

कोरोना महामारी के बीच भारत भी इसकी वैक्सीन तैयार करने के काफी नजदीक पहुंच चुका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, देश में तीन वैक्सीन सफलता के करीब है। इन्हीं में से एक है- ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन, जिसे भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड नाम से बना रही है। फिलहाल भारत में इस वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल चल रहा है। इसकी उपलब्धता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि यह वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी, लेकिन मीडिया में चल रहे दावों से अलग कंपनी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

CoronaVirus Vaccine availability in India: Serum Institute clarify about Covishield launching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "कंपनी स्पष्ट करती है कि मीडिया में COVISHIELD की उपलब्धता पर किए जा रहे दावे पूरी तरह से गलत और केवल अनुमान आधारित हैं। वर्तमान में, सरकार ने हमें केवल वैक्सीन का निर्माण करने और भविष्य में उपयोग के लिए भंडार करने की अनुमति दी है।"
CoronaVirus Vaccine availability in India: Serum Institute clarify about Covishield launching
Adar Poonawala, CEO, Serum Institute - फोटो : Social Media @AdarPoonawala
  • कंपनी का कहना है कि एक बार परीक्षण सफल साबित होने के बाद COVISHIELD का व्यावसायीकरण किया जाएगा। फिलहाल ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल चल रहा है। एक बार टीका कोरोना से लड़ने में प्रभावी और बिना साइडइफेक्ट के असरदार साबित हो जाए, तो सीरम इंस्टिट्यूट आधिकारिक रूप से इसकी उपलब्धता की पुष्टि करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine availability in India: Serum Institute clarify about Covishield launching
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • इससे पहले आई खबरों में बताया जा रहा था कि यह वैक्सीन 73 दिन बाद बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि ये केवल कयास भर है, पुष्ट सूचना नहीं है। सीरम इंस्टिट्यूट ने स्पष्ट किया कि कंपनी को सरकार से वैक्सीन के उत्पादन की अनुमति मिली है, लेकिन भविष्य में इस्तेमाल के लिए। कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन बाजार में तभी आएगी, जब ट्रायल सफल हों और नियामक एजेंसी से मान्यता मिल जाए। 
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine availability in India: Serum Institute clarify about Covishield launching
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और ट्रायल के दौरान वैक्सीन असरदार साबित हुई है। भारत, ब्राजील समेत कई देशों में इस वैक्सीन का तीसरे और आखिरी चरण का ट्रायल चल रहा है। भारत में 17 केंद्रों पर 1600 लोगों के बीच यह ट्रायल 22 अगस्त से शुरू हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed