फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: अब आम नागरिकों को भी दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, विशेषज्ञ से जानें इससे जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

Sun, 28 Feb 2021 05:44 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 28 Feb 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in India covid 19 question answer coronavirus vaccine update
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में कोरोना महामारी से ठीक होने की दर अब बढ़कर 97.10 फीसदी हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक एक करोड़ 43 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। नेशनल कोविड टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. वी. के. पॉल ने ऑल इंडिया रेडियो से बातचीत में कहा, 'एक मार्च से जो टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है, वह सबसे महत्वपूर्ण है। अब आम नागरिकों को इसमें शामिल किया जा रहा है, वो भी 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों और 40 की उम्र के ऊपर वाले कोमोरबिडिटी वाले लोगों को।' आइए डॉ. वी. के. पॉल से जानते हैं वैक्सीन और टीकाकरण से जुड़े कुछ खास सवालों के जवाब... 

Coronavirus Vaccination in India covid 19 question answer coronavirus vaccine update
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या 20 बीमारियों की सूची जारी की गई है, जिनके मरीजों को वैक्सीन पहले दी जाएगी? 

  • डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'जी हां, काफी विचार-विमर्श के बाद बीमारियों की सूची बनाई गई है। ये वो बीमारियां हैं, जिनके मरीजों को अगर कोविड हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है, रिस्क बढ़ सकता है। इसके लिए पहले लिस्ट को देखें, अगर आप उस बीमारी की कैटेगरी में आते हैं, तो डॉक्टर से एक सर्टिफिकेट बनवाकर सेंटर पर ले जाएं। केंद्र पर ऐसे लोगों को वरीयता दी जाएगी।' 
Coronavirus Vaccination in India covid 19 question answer coronavirus vaccine update
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या वैक्सीन की कीमत 250 रुपये फिक्स की गई है? 

  • डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'यह सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम कीमत है। जिन अस्पतालों में टीकाकरण हो रहा है, वहां वे वैक्सीनेशन का 250 रुपये से अधिक नहीं ले सकते हैं। कई अस्पतालों में मूल्य इससे कम भी हो सकता है, लेकिन 250 से ज्यादा चार्ज नहीं कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in India covid 19 question answer coronavirus vaccine update
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या होगी? 

  • डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'टीकाकरण के लिए तीन तरह की व्यवस्था है। पहला विकल्प है, आप खुद रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए कोविन 2.0 ऐप , वेबसाइट Cowin.gov.in या आरोग्य सेतु ऐप में लॉगइन करें। रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में कुछ डिटेल्स पूछी जाएंगी, नाम, पता, उम्र, आदि, फिर जो भी आईकार्ड लेकर जाना है, उसका विवरण भरना होगा। उसके बाद आपको सरकारी या प्राइवेट में से एक विकल्प चुनना होगा। दूसरा तरीका यह है कि कोई भी व्यक्ति प्राइवेट या सरकारी केंद्र पर सीधे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। तीसरा विकल्प आशा, एएनएम, आदि का नेटवर्क है। यह विकल्प खास तौर से ग्रामीण और छोटे इलाकों के लिए है, जहां कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीकाकरण केंद्र की जानकारी देंगे।' 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in India covid 19 question answer coronavirus vaccine update
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

प्राइवेट अस्पतालों की सूची कहां से मिलेगी?  

  • डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'जिन प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन हो रहा है, उनकी सूची भी कोविन के अंदर मौजूद है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय जब आप अपना शहर चुनेंगे तो उसमें उस शहर के उन सभी अस्पतालों के नाम की सूची आएगी, जहां वैक्सीन लग रही है और यह भी बताया जाएगा कि अगला स्लॉट कब खाली है, ठीक वैसे ही जैसे रेलवे रिजर्वेशन होता है। वहीं घर-घर जाकर आशा और एएनएम कार्यकर्ता भी अस्पतालों के बारे में जानकारी देंगे।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed