फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: शरीर में ऑक्सीजन का सामान्य स्तर बनाए रखने के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें, मिल सकता है फायदा

Thu, 22 Apr 2021 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update these five food help for Normal levels of oxygen in the body
oxygen - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है और भारत में तो ये हर दिन काफी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। पुराने आंकड़े पीछे छूट रहे हैं, और हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा है। अगर आपको इस वायरस से बचे रहना है, तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार सामान्य बना रहना चाहिए। ऐसे में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करके आप खुद की मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

coronavirus update these five food help for Normal levels of oxygen in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू

  • नींबू में विटामिन- सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यहां आपको बता दें कि जिन चीजों में विटामिन- सी होता है, वो शरीर को बेहतर ऑक्सीजन देते हैं। ऐसे में आप नींबू पानी और अन्य तरीकों से नींबू को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
coronavirus update these five food help for Normal levels of oxygen in the body
दही के फायदे - फोटो : iStock

दही

  • ये बात सभी जानते हैं कि दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि दही का नियमित सेवन करने से ये शरीर में ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करता है। साथ ही दही ऑक्सीजन के स्तर को सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update these five food help for Normal levels of oxygen in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • लहसुन हमारी रसोई और बाजार में आसानी से मिल जाता है। ये सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि अनेक बीमारियों में औषधि का काम भी करता है। इसके अलावा लहसुन शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बनाए रखने में मददगार है। साथ ही लहसुन हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है।
विज्ञापन
coronavirus update these five food help for Normal levels of oxygen in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शकरकंद

  • शकरकंद में पोटेशियम, मिनरल्स और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही शकरकंद ऑक्सीजन का भी अच्छा स्त्रोत है। इसलिए इसको आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को फायदा मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed