फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: फेफड़ों के बाद मरीजों के लिवर में भर रहा पस, ये तीन लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Fri, 23 Jul 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Jul 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update The pus is filling in the liver of corona patients these are the symptoms
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

कोरोना वायरस महामारी का असर लगभग पूरी दुनिया में देखा जा चुका है। हर जगह इस वायरस ने जमकर तबाही मचाई। जहां एक तरफ लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हर रोज अब भी लोगों की जान जा रही है। वहीं, भारत में इस वायरस की दूसरी लहर ने तो हर किसी को हैरान कर दिया। इधर देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर पहले ही विशेषज्ञ चेतावनी जारी कर चुके हैं। ऐसे में लोगों को अपने बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच कोरोना से ठीक हुए मरीजों में अब फेफड़ों के बाद ये वायरस लिवर पर अटैक करने लगा है, जिसके ताजा मामले देश की राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सामने आए हैं। ऐसे में ये मामले हर किसी को हैरान कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Coronavirus update The pus is filling in the liver of corona patients these are the symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है मामला?

  • दरअसल, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कोरोना से ठीक हुई कुछ ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिनके अब लिवर में फोड़े होने और पस भरने के असामान्य मामले देखे गए हैं। अस्पताल के अनुसार, पिछले दो महीनों में कोरोना को मात देने के बाद 14 मरीजों में असामान्य रूप से पस से भरे हुए लिवर के फोड़े के मामले सामने आए हैं।
Coronavirus update The pus is filling in the liver of corona patients these are the symptoms
corona patient - फोटो : istock

इन मरीजों की उम्र 28 से 74 साल के बीच की है। इनमें चार महिलाएं और 10 पुरुष हैं। इन्हीं में से 8 मरीजों को कोविड-19 लक्षणों के क्लीनिकल मैनेजमेंट के लिए स्टेरॉयड दिया गया था। वहीं, 6 मरीजों में लिवर के दोनों तरफ कई बड़े फोडे़ थे और इन 6 में से 5 में बड़े फोड़े यानी लगभग 8 सेंटीमीटर के थे और इनमें सबसे बड़ा फोड़ा 19 सेंटीमीटर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update The pus is filling in the liver of corona patients these are the symptoms
corona patient - फोटो : istock

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

जिन लोगो के लिवर में पस और फोड़े देखे गए हैं, उनमें कुछ लक्षण देखे गए हैं, अगर आपको भी ये लक्षण दिखते हैं तो आपको इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना है और अपने डॉक्टर से तुरंत मिलना है।

-सभी मरीजों को बुखार था
-पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द था
-तीन मरीजों में काले रंग के मल के साथ रक्तस्त्राव था।

विज्ञापन
Coronavirus update The pus is filling in the liver of corona patients these are the symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

लिवर में फोड़े होने का कारण क्या है?

  • दरअसल, जिन देशों में खराब हाईजीन है, वहां पर एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नाम का बैक्टीरिया पनपता है और ये ही अमीबियासिस का कारण बनता है। ये आंतों का संक्रमण है जिसे अमीबिक पेचिश भी कहा जाता है। वहीं, संक्रमण हो जाता है, तो इसके बाद पारस्टिक ब्लड फ्लो यानी परजीवी रक्त प्रवाह के द्वारा आंतों से लिवर तक पहुंच सकता है और यही लिवर के फोड़े का कारण बनता है। वैसे तो आमतौर पर ये फोड़े ज्यादा बड़े नहीं होते हैं, और अकेले होते हैं। लेकिन इतने बड़े आकार में लिवर में कोरोना के कारण कई फोड़े होना असामान्य और चिंता का विषय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed