फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूकरमाइकोसिस: ब्लैक फंगस को मुंह में फैलने से ऐसे रोक सकते हैं आप, इन सावधानियों का रखें खास ध्यान

Wed, 26 May 2021 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 May 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Take these precautions to prevent Mucaramicosis black fungus from spreading in the mouth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देशभर में कोरोना वायरस काफी संख्या में हर दिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं, दूसरी लहर आने के बाद ये वायरस हर दिन काफी लोगों की जान भी ले रहा है। लेकिन इन सबके बीच देश में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, और इसकी वजह से अब तक कई लोगों की मौत भी हो गई है। हालांकि, इस फंगस को रोकने के लिए कई स्तर पर काम चल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंह में ब्लैक फंगस को फैलने से रोकने के लिए हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए इनके बारे में जानते हैं।

coronavirus update Take these precautions to prevent Mucaramicosis black fungus from spreading in the mouth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्यों है मौखिक स्वच्छता जरूरी?

  • दरअसल, डॉक्टर्स के मुताबिक स्टेरॉयड और अन्य दवाओं के कारण जब व्यक्ति कोरोना से ठीक हो जाता है, तो इसके बाद मुंह में बैक्टीरिया या फंगस के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही ये साइनस, फेफड़ों और मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जो लोग कोरोना को मात देकर लौटे होते हैं, उन्हें मौखिक स्वच्छता का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, मौजूदा समय में कई ऐसे मरीज भी सामने आए हैं, जो पहले कोरोना से संक्रमित नहीं थे, लेकिन वो ब्लैक फंगस का शिकार हुए हैं। ऐसे में हमें अपना विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
coronavirus update Take these precautions to prevent Mucaramicosis black fungus from spreading in the mouth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है मुंह के लक्षण?

-ओरल टिशूज का रंग बदलना
-मसूड़ों में सूजन आना
-आंखों में लालीपन आना
-बुखार आना
-नाक का बंद होना
-चेहरे में सूजन आना
-खांसी आना 
-सांस में तकलीफ आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Take these precautions to prevent Mucaramicosis black fungus from spreading in the mouth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इन बातों का रखें खास ध्यान:-

-हमें दिन में दो से तीन बार ब्रश करना चाहिए, ताकि हमारा मुंह साफ रहे।

-आप गरारे कर सकते हैं और एंटी फंगल माउथ फ्रेशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

-आप कोरोना से ठीक होकर लौटे हैं, तो आपको किसी भी तरह के वायरल और फंगल इंफेक्शन से खुद का बचाव करने के लिए अपने मुंह की सफाई जरूर करनी है।

विज्ञापन
coronavirus update Take these precautions to prevent Mucaramicosis black fungus from spreading in the mouth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay


-डॉक्टर्स ये भी मानते हैं कि जो लोग कोरोना को मात देकर आएं हैं, उन्हें अपना टूथब्रश बदल लेना चाहिए।

-इसके अलावा ब्रश और टंग क्लीनर को एंटीसेप्टिक माउथ वॉश से जरूर धोएं।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed