डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव - 25 वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना वायरस की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर काफी घातक साबित हुई, जो अब भी जारी है। भले ही मौजूदा समय में कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या घटने लगी है, लेकिन जरा सी लापरवाही इनमें इजाफा करने के लिए काफी है। ऐसे में हर किसी को सावधानी बरतनें की जरूरत है। वहीं, विशेषज्ञ तीसरी लहर आने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना की इस तीसरी लहर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। ऐसी आशंका के बाद से ही केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक तैयारियों में जुटी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सावधानियां अपनाकर आप भी बच्चों का ध्यान घर पर ही रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अगर बच्चा कोरोना से संक्रमित हो जाए या फि लक्षण दिखने पर क्या करें।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
तीसरी लहर में बच्चों में दिख सकते हैं ये लक्षण
- विशेषज्ञों की मानें तो उनके मुताबिक, कोरोना के लक्षण बच्चों में बहुत कम नजर आते हैं या फिर काफी हल्के दिखाई देते हैं। ऐसे में तीसरी लहर आई, तो उस वक्त बच्चों में कम लक्षण आ सकते हैं। वहीं, कई केस ऐसे भी होते हैं, जिनमें मध्यम से लेकर गंभीर लक्षण तक नजर आ सकते हैं।
3 of 7
Coronavirus Children
- फोटो : पिक्साबे
बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण नजर नहीं आते हैं, बावजूद इसके बच्चों के लक्षणों पर नजर रखने की खास जरूरत है। बच्चों में संक्रमित होने के 2-6 सप्ताह के बीच में मल्टीसिस्टम सिंड्रोम के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हल्के लक्षण में ये कदम उठा सकते हैं:-
-बच्चे की उम्र 10 साल से ज्यादा है, तो उसे घर पर अलग कमरें में रखें।
-कोरोना के सभी नियमों का पालन करें।
-संक्रमित बच्चे के खाने का खास ध्यान दें।
-डॉक्टर की सलाह पर ही किसी दवा को बच्चों को दें।
-ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
संक्रमित होने पर बच्चों को घर पर दे सकते हैं ये खाना:-
-हेल्दी आहार बच्चों को दें।
-प्रोटीन से भरपूर खाना दें।
-बच्चों को तरल पदार्थ दे सकते हैं।
-जूस, फलों का सेवन करवा सकते हैं।