डॉ परवेश मलिक
फिजिशियन
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया। जबकि भारत में तो दूसरी लहर ने किस कदर कहर मचाया, ये सबने देखा। जहां एक तरफ संक्रमितों की संख्या इतनी हो गई कि अस्पतालों में बेड की कमी हो गई, तो वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों की जान तक ले ली। इसके बाद फिर से देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया। हालांकि, मौजूदा समय में हालात बेहतर हो चुके हैं। ऐसे में देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ चुका है। ज्यादातर राज्यों ने अब लॉकडाउन में ढील दे दी है, लेकिन अब भी कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें लोग लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है ताकि आप खुद को और अपने परिवार को इस कोरोना से बचा पाएं।