फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कोरोना से ठीक होने के बाद हो रही है थकान, तो ऐसे भगा सकते हैं इसे दूर

Fri, 21 May 2021 04:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 May 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update If you feel tired after recovering from coronavirus disease then these are the ways to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. आर्यभट्ट साधु


एमडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम्स

Medically Reviewed by Dr. Aryabhatta sadhu

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली लहर के मुकाबले काफी ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में ये वायरस लोगों को कई अलग-अलग तरह से प्रभावित कर रहा है। वहीं, जो लोग इस वायरस से ठीक हो गए हैं, उन्हें भी जोड़ों में दर्द, शरीर में कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लोग इस थकान को लेकर काफी चिंतित हैं कि आखिर वो इस थकान से कैसे छुटकारा पाएं। तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।

coronavirus update If you feel tired after recovering from coronavirus disease then these are the ways to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से बाद क्यों होती है थकान?

  • जब हम कोरोना से ठीक होते हैं, तो हमारा शरीर काफी कमजोर हो जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक आपके शरीर ने काफी खतरनाक वायरस से दो-दो हाथ किए होते हैं। ऐसे में ठीक होने के बाद आपको थकान लगना भी लाजमी है। लेकिन इस थकान को दूर करना भी जरूरी है।
coronavirus update If you feel tired after recovering from coronavirus disease then these are the ways to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उचित भोजन करना जरूरी

  • जब आप कोरोना से ठीक होते हैं, तो ऐसे समय में आपके लिए शारीरिक शक्ति प्राप्त करने के लिए उचित पोषक तत्व वाला भोजन करना जरूरी होता है। इसमें दाल, दाल का पानी, कहवा, जौ का पानी, नारियल पानी, शिकंजी, खिचड़ी, दलिया आदि शामिल हैं। साथ ही आप पके अंडे, दाल-चावल, रागी डोसा, मूंग दाल, पुलाव आदि भी खा सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update If you feel tired after recovering from coronavirus disease then these are the ways to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्का व्यायाम करें

  • इस दौरान जब थकान लगती है, तो व्यक्ति का मन करता है कि वो सोए रहे और अगर वो सोता भी नहीं है, तो कम से कम लेटा जरूर रहता है। ऐसे में आप अपनी थकान को भगाने के लिए हल्के-फुल्के व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। सुबह और शाम के समय टहल सकते हैं, हल्का वर्कआउट कर सकते हैं या थोड़े हाथ-पांव भी हिला सकते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update If you feel tired after recovering from coronavirus disease then these are the ways to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

खुद को व्यस्त रखें

  • जब आपको काफी थकान लग रही है और लेटने को मन कर रहा है। ऐसे में आपको अपने को धीरे-धीरे ही सही, लेकिन व्यस्त रखना चाहिए। आप किताबें पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, अपनी पसंदीदा फिल्में या अन्य चीजें देख सकते हैं या फिर पेंटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो घर के कामों में भी थोड़ी बहुत मदद सकते हैं।


नोट: यह लेख एम्स में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में एमडी डॉ. आर्यभट्ट साधु से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed