फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेल्टा वैरिएंट: फाइजर की वैक्सीन कितनी कारगर? जानिए किन 3 गलतियों से ये वायरस ले सकता है खतरनाक रूप

Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update How effective is the pfizer vaccine on the delta variant these three mistakes can take a dangerous form
कोरोना का डेल्टा वैरिएंट काफी खतरनाक है - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से ये वायरस हमारे बीच है, जिसकी वजह से लोग सिर्फ संक्रमित ही नहीं हो रहे बल्कि हर रोज कई लोगों की जान ये वायरस ले रहा है। हालांकि, अब दुनिया के पास कई तरह की वैक्सीन मौजूद हैं और काफी तेजी से लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच चिंता कोरोना के बदलते वैरिएंट यानी रूप ने पैदा कर दी है। कोरोना समय-समय पर अपना रूप बदल लेता है, जिसकी वजह से ये और भी खतरनाक हो जाता है। वहीं, ये सवाल भी खड़ा होने लगता है कि क्या मौजूदा वैक्सीन इस नए वैरिएंट पर असरदार होगी? फिलहाल, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने हर किसी की चिंता को बढ़ा रखा है। हालांकि, फाइजर की वैक्सीन को इस पर काफी हद तक असरदार बताया जा रहा है, लेकिन 3 ऐसी गलतियां हैं जो इस वायरस को फैला सकती हैं। तो चलिए इन सब बातों को विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

Coronavirus update How effective is the pfizer vaccine on the delta variant these three mistakes can take a dangerous form
खंदारी पर टीका लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

डेल्टा वैरिएंट पर फाइजर कितनी असरदार?

  • दरअसल, कोरोना के अब तक कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं, जिसमे से एक नया वैरिएंट है डेल्टा। वहीं, बात अगर इस पर फाइजर वैक्सीन के असर की करें, तो ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि फाइजर की वैक्सीन इस डेल्टा वैरिएंट से होने वाले संक्रमण से बचाने में 88 फीसदी तक असरदार है।
Coronavirus update How effective is the pfizer vaccine on the delta variant these three mistakes can take a dangerous form
pfizer vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

सभी वैरिएंट पर इतनी असरदार

  • वहीं, इस्त्राइल में कोरोना के सभी वैरिएंट पर फाइजर की वैक्सीन 64 फीसदी असरदार है। इसकी जानकारी यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई। हालांकि, मई में इसी टीके के असर को 95 फीसदी बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update How effective is the pfizer vaccine on the delta variant these three mistakes can take a dangerous form
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन वजहों से खतरनाक रूप ले सकता है डेल्टा वैरिएंट, पहुंचा सकता है नुकसान:-

1. मास्क को लेकर लापरवाही करने से

  • कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से बचना है, तो हर किसी को मास्क जरूर पहनना होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी को आगाह किया है कि कोरोना का बेहद संक्रामक रूप डेल्टा वैरिएंट आने वाले महीनों में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे हावी स्वरूप बन जाएगा। ऐसे में हर किसी को इससे बचने के लिए मास्क पहनना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus update How effective is the pfizer vaccine on the delta variant these three mistakes can take a dangerous form
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

2. वैक्सीन न लगावने पर

  • डब्ल्यूएचओ से लेकर विशेषज्ञ तक इस बात को साफ कर चुके हैं कि कोरोना से बचाव के लिए हर किसी को अपनी बारी आने पर कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार भी है। वहीं, डब्ल्यूएचओ के महाानिदेशक टेड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने बीते दिनों कहा था कि, कोरोना के अब तक जितने भी वैरिएंट सामने आए, उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है। वहीं ये उन लोगों में तेजी से फैला रहा है जिन्हें कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed