डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय से दुनिया परेशान है और अब लोग इस खतरनाक महामारी के बीच ही जी रहे हैं। भारत में कोरोना की दोनों लहरों का काफी असर देखने को मिला। अब तक इसके कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं, और कुछ-कुछ समय बाद ये वायरस खुद का स्वरुप बदल लेता है जिसकी वजह से ये पहले से और ज्यादा खतरनाक भी हो जाता है। इसी कड़ी में कोरोना का एक और नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सामने आया है। साउथ अफ्रीका से आए इस नए वैरिएंट के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं, कई अन्य देशों में इसके केस सामने आने से अब भारत में भी इसका डर सता रहा है। ऐसे में जरूरत है कि हर कोई अपना ख्याल रखे और ये हो सकता है कुछ आदतों को अपनाकर। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...
2 of 6
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके
- फोटो : pexels
कोविड-19 के नियमों का पालन करें
- जरूरी है कि आप खुद भी और दूसरों को भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराएं। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं, एक अच्छा मास्क पहनें, हाथों को लगभग 20 मिनट तक और समय-समय पर धोते रहें, सामाजिक दूरी बनाकर रखें, घर से बेवजह बाहर न जाएं और बच्चों का खास ध्यान रखें आदि।
3 of 6
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके
- फोटो : Pixabay
हेल्थ चेकअप करवाते रहें
- इस कोरोना काल में आपको समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द आदि चीजों को हल्के में न लें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
4 of 6
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
हेल्दी खानपान का सेवन करें
- जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको कोरोना ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसा खानपान खाएं, जिसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसी चीजें मौजूद हो।
5 of 6
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
तनाव से दूर रहें
- कई अध्ययन बताते हैं कि तनाव लेने से और इसमें बढ़ोतरी होने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। कई लोग कोरोना के कारण तनाव लेना शुरू कर देते हैं, जो कि गलत है। आपको तनाव लेने की जगह कोविड गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए।