कोरोना वायरस हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। लोग संक्रमित हो रहे हैं और काफी लोग जिंदगी और मौत की जंग में हार भी रहे हैं। ऐसे में काफी पहले से एक ही बात कही जा रही है कि अपने हाथों को धोते रहे, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सबसे जरूरी कि मास्क जरूर पहनें। यही नहीं, अब तो डबल मास्क पहनने पर भी जोर दिया जा रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि ये संक्रमित होने की सभावनाओं को कम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डबल मास्क पहनते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, अमेरिका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एँड प्रिवेंशन यानी सीडीसी ने एक अध्ययन किया। इसमें उनकी तरफ से कहा गया है कि डबल मास्क पहनने से कोरोना वायरस के खतरे को 95 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। पिछले साल तक जहां हम सिंगल मास्क पहनने की बात कर रहे थे, तो वहीं अब वायरस के खतरे को देखते हुए हमें डबल मास्क पहनने केलिए कहा जा रहा है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क पहनते समय ये ध्यान देना चाहिए कि मास्क आपके चेहरे पर सही से बैठ जाए। अगर मास्क ढंग से नहीं बैठता है, तो आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में कोरोना वायरस यानी ड्रॉप्लेट्स बेहद आसानी से आपके शरीर में प्रवेश कर सकती हैं। इसलिए मास्क को पहनते समय ध्यान दें कि ये आपके चेहरे पर पूरी तरह फिट हो।
4 of 6
surgical mask
- फोटो : pixabay
सीडीसी की और से किए गए अध्ययन के अनुसार डबल मास्क पहनना तभी आपके लिए लाभदायक हो सकता है, जब आप इसको ठीक ढंग से पहनें। इसके लिए आप कपड़े के मास्क के साथ सर्जिकल मास्क पहन सकते हैं, जो आपको संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। सबसे पहले आपको सर्जिकल मास्क और फिर ऊपर से कपड़े वाला मास्क पहनना चाहिए।
5 of 6
ड्राइविंग के दौरान मास्क की आवश्यकता
- फोटो : iStock
वहीं, सीडीसी का अध्ययन बताता है कि सर्जिकल मास्क की लोब को बांधकर आपको इस्तेमाल करना चाहिए। पहले आपको सर्जिकल मास्क को फोल्ड करना होगा और फिर दोनों तरफ से मास्क को कानों के लोब से बांधना होगा। इसके बाद फिर मास्क को फोल्ड करें और दोनों तरफ से एक्सट्रा मटेरियल को अंदर की तरफ करें। इसके बाद मास्क को चेहरे पर लगाते समय नोज वायर को दबाएं और फिर सहीं से इसे पहने।