{"_id":"6087fcb5adb15246951601c6","slug":"coronavirus-udpate-do-not-forget-these-mistakes-while-wearing-double-masks-can-be-infected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: डबल मास्क पहनते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं संक्रमित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: डबल मास्क पहनते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं संक्रमित
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Double mask
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। लोग संक्रमित हो रहे हैं और काफी लोग जिंदगी और मौत की जंग में हार भी रहे हैं। ऐसे में काफी पहले से एक ही बात कही जा रही है कि अपने हाथों को धोते रहे, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सबसे जरूरी कि मास्क जरूर पहनें। यही नहीं, अब तो डबल मास्क पहनने पर भी जोर दिया जा रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि ये संक्रमित होने की सभावनाओं को कम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डबल मास्क पहनते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, अमेरिका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एँड प्रिवेंशन यानी सीडीसी ने एक अध्ययन किया। इसमें उनकी तरफ से कहा गया है कि डबल मास्क पहनने से कोरोना वायरस के खतरे को 95 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। पिछले साल तक जहां हम सिंगल मास्क पहनने की बात कर रहे थे, तो वहीं अब वायरस के खतरे को देखते हुए हमें डबल मास्क पहनने केलिए कहा जा रहा है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क पहनते समय ये ध्यान देना चाहिए कि मास्क आपके चेहरे पर सही से बैठ जाए। अगर मास्क ढंग से नहीं बैठता है, तो आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में कोरोना वायरस यानी ड्रॉप्लेट्स बेहद आसानी से आपके शरीर में प्रवेश कर सकती हैं। इसलिए मास्क को पहनते समय ध्यान दें कि ये आपके चेहरे पर पूरी तरह फिट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
surgical mask
- फोटो : pixabay
सीडीसी की और से किए गए अध्ययन के अनुसार डबल मास्क पहनना तभी आपके लिए लाभदायक हो सकता है, जब आप इसको ठीक ढंग से पहनें। इसके लिए आप कपड़े के मास्क के साथ सर्जिकल मास्क पहन सकते हैं, जो आपको संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। सबसे पहले आपको सर्जिकल मास्क और फिर ऊपर से कपड़े वाला मास्क पहनना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
ड्राइविंग के दौरान मास्क की आवश्यकता
- फोटो : iStock
वहीं, सीडीसी का अध्ययन बताता है कि सर्जिकल मास्क की लोब को बांधकर आपको इस्तेमाल करना चाहिए। पहले आपको सर्जिकल मास्क को फोल्ड करना होगा और फिर दोनों तरफ से मास्क को कानों के लोब से बांधना होगा। इसके बाद फिर मास्क को फोल्ड करें और दोनों तरफ से एक्सट्रा मटेरियल को अंदर की तरफ करें। इसके बाद मास्क को चेहरे पर लगाते समय नोज वायर को दबाएं और फिर सहीं से इसे पहने।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।