फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्तों में इंसानों से फैला कोरोना वायरस, शरीर में एंटीबॉडी भी बनी, जानें क्या कहती है स्टडी

Fri, 22 May 2020 04:59 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Transmission Human To Dog say Research updates Hong Kong and Australia Scientist says how COVID 19 effects animals
Coronavirus Transmission in Animals - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस को लेकर बहुत पहले से ये कहा जा रहा है कि यह जानवरों से होकर इंसानों में आया। हालांकि अबतक इसका पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है कि यह आया कैसे! कोरोना महामारी का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता जा रहा है। लेकिन क्या इंसानों से जानवरों में भी इसके फैलने का खतरा है? हांगकांग में दो पालतू कुत्तों में इंसानों से कोरोना संक्रमण फैलने की पुष्टि हुई है। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि इंसानों की ही तरह कुत्तों के शरीर में भी वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनीं। हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि दोनों कुत्तों में इनके आसपास रहने वाले लोगों से ही कोराना संक्रमण फैला। 

Coronavirus Transmission Human To Dog say Research updates Hong Kong and Australia Scientist says how COVID 19 effects animals
इंसानों के जरिए कोरोना संक्रमण(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, कुत्तों में इंसानों के जरिए कोरोना संक्रमण पहुंचा और कुत्तों के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हुई। इसका मतलब है कि उनमें पहले से कभी कोरोना वायरस नहीं था। इंसानों के मार्फत ही उनमें कोरोना संक्रमण पहुंचा।
Coronavirus Transmission Human To Dog say Research updates Hong Kong and Australia Scientist says how COVID 19 effects animals
इंसानों के जरिए कोरोना संक्रमण(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

शोधकर्ताओं के मुताबिक, दोनों ही कुत्तों में संक्रमण इन्हें पालने वाले व्यक्ति से फैला, क्योंकि वे भी पहले से संक्रमित थे। कोरोना संक्रमित कुत्तों में एक 17 साल का पोमेरेनियन है जबकि दूसरा ढाई साल का जर्मन शेफर्ड है। पोमेरेनियन कुत्ते अमूमन 12 से 16 साल तक जिंदा रहते हैं, लेकिन इस पोमेरियन की उम्र 17 वर्ष बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Transmission Human To Dog say Research updates Hong Kong and Australia Scientist says how COVID 19 effects animals
इंसानों के जरिए कोरोना संक्रमण(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पोमेरियन कुत्ता हृदय रोग, हायपोथायरोडिज्म, क्रॉनिक किडनी डिसीज और पल्मोनरी हायरपटेंशन से जूझ रहा था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन दोनों ही मामलों से एक बात स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण का उम्र से कोई खास संबंध नहीं है, लेकिन पहले से चली आ रही बीमारियों से संबंध जरूर है। 

विज्ञापन
Coronavirus Transmission Human To Dog say Research updates Hong Kong and Australia Scientist says how COVID 19 effects animals
इंसानों के जरिए कोरोना संक्रमण(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जर्मन शेफर्ड प्रजाति का संक्रमित कुत्ता पहले स्वस्थ था। जब उसके नाक और मुंह से सैंपल लिया गया तो उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुईं हालांकि उसके मल की रिपोर्ट निगेटिव निकली। दोनों कुत्तों में एंटीबॉडी का असर कोरोना वायरस पर हो रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed