फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: ऐसे भी फैल सकता है कोरोना का संक्रमण, पुरुष हो जाएं सतर्क, विशेषज्ञ ने चेताया

Tue, 15 Dec 2020 12:07 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Dec 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus top UK fertility expert says Covid 19 transmission via semen can not be ruled out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे-कैसे फैल सकता है, इसके बारे में अभी वैज्ञानिक पूरी तरह से नहीं जान पाए हैं। हालांकि इसको लेकर लगातार शोध चल रहे हैं। इस बीच एक शीर्ष प्रजनन विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का संक्रमण सीमन यानी वीर्य के जरिए भी फैल सकता है। ब्रिटेन के शेफील्ड विश्वविद्यालय में एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर एलन पेसी ने कहा कि शारीरिक तरल पदार्थ के माध्यम से वायरस के 'वर्तमान में कम सबूत' थे, लेकिन इस सिद्धांत को खारिज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इस विषय पर शोध बेहद सीमित हैं। उनका कहना है कि हालांकि कुछ विश्लेषण हुए हैं जो 'सुझाव देते हैं कि कोरोना वायरस अंडकोष में मौजूद हो सकते हैं', जो वीर्य के माध्यम से वायरस के प्रसार को संभव बनाते हैं। 

Coronavirus top UK fertility expert says Covid 19 transmission via semen can not be ruled out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोफेसर एलन पेसी ने फर्टिलिटी, जीनोमिक्स और कोविड-19 पर वर्चुअल प्रोग्रेस एजुकेशनल ट्रस्ट कॉन्फ्रेंस में बताया, 'इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि सार्स-कोव-2 (वायरस जो कोविड-19 का कारण बनता है) वीर्य में फैलता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए हमें इस विषय पर अभी और अध्ययन करने की जरूरत है।' 

Coronavirus top UK fertility expert says Covid 19 transmission via semen can not be ruled out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोफेसर पेसी ने कहा कि उन्हें अब तक इस बात के बहुत कम सबूत मिले हैं कि कोरोना का संक्रमण होने से पुरुष प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस बात के कुछ उभरते सबूत थे कि वायरस अंडकोष में बिना किसी कारण के नुकसान पहुंचाता है, जो इबोला, जीका और डेंगू सहित अन्य वायरस के साथ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus top UK fertility expert says Covid 19 transmission via semen can not be ruled out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि कुछ महीने पहले चीन के शोधकर्ताओं ने ये दावा किया था कि कोरोना संक्रमित कुछ पुरुषों के सीमन यानी वीर्य में कोरोना वायरस मिला है। उनका कहना था कि अगर कोरोना वायरस से संक्रमित कोई पुरुष किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus top UK fertility expert says Covid 19 transmission via semen can not be ruled out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शांगक्यू म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 38 पुरुष मरीजों की जांच में की गई थी, जिसमें से छह मरीजों के वीर्य में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला था। इसमें हैरानी की बात ये थी कि उन छह मरीजों में से कुछ कोरोना से ठीक हो चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उनके वीर्य में कोरोना वायरस मिला था। हालांकि जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस अध्ययन में चीन के शोधकर्ताओं ने यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा था कि शारीरिक संबंध बनाते समय कोरोना का संक्रमण होगा कि नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed