फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान बढ़ा ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनिंग का चलन, लाइफस्टाइल में ऐसे आया बदलाव

Fri, 03 Apr 2020 05:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi How to stay fit during lockdown in india health and fitness tips
yoga - फोटो : social media

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। लोग इन दिनों अपने-अपने घरों में हैं और कोरोना संकट के इस दौर में सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय में सहभागिता कर रहे हैं। कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है और इस दौरान लोग घर से काम कर रहे हैं। इन दिनों लोगों की दिनचर्या भी बदली है और ऐसे में खुद को फिट रखना बहुत ही जरूरी है। अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक लोग खानपान से लेकर व्यायाम तक का ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनिंग का चलन भी इन दिनों खूब बढ़ गया है। आइए, जानते हैं कि लॉकडाउन के दौरान फिटनेस को लेकर कैसे बदल गई है लोगों की दिनचर्या और उनकी लाइफस्टाइल में कौन से बदलाव आए हैं: 

Coronavirus Tips in Hindi How to stay fit during lockdown in india health and fitness tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस का उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती जा रही है, लोग योग से लेकर जिम तक और एक्टिविटी से लेकर खानपान तक अपनी आदतों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। जुम्बा, एरोबिक्स और डांस क्लासेस लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। लॉकडाउन के इन दिनों में ये तमाम क्लासेस बंद हैं और लोगों को घर में ही ऐसी सारी एक्टिविटी करनी पड़ रही है। इस बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस दिक्कत को दूर कर रहे हैं।

Coronavirus Tips in Hindi How to stay fit during lockdown in india health and fitness tips
यूट्यूब

कई सारे योगा क्लासेस और जिम संस्थान फेसबुक से लेकर यूट्यूब जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव हो रहे हैं और अपने प्रशिक्षुओं/उपभोक्ताओं को ऑनलाइन क्लासेस दे रहे हैं। दि जिम और योगा फॉर लाइफ के अलावा भी ऐसे कई उदाहरण आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगे। जैसे जिम या योग प्रशिक्षण संस्थान में इनका समय निर्धारित रहता है, वैसे ही यूट्यूब चैनल पर भी इनका शेड्यूल रहता है। इस दौरान ट्रेनर लोगों को ऑनलाइन योगा स्टेप्स सिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi How to stay fit during lockdown in india health and fitness tips
लॉकडाउन के दौरान जिम सूने पड़े हैं और फिलहाल बंद हैं(फाइल फोटो)

लॉकडाउन के इन घरों में रहने के कारण लोगों का रुटीन पूरी तरह से बदल गया है। पहले जहां लोग सुबह या शाम में जिम जाया करते थे, वे अब घर पर ही  रोजाना सुबह उठ कर एक्सरसाइज या योग कर रहे हैं। इसके लिए वे ऑनलाइन कक्षाएं भी ले रहे हैं। जिम ट्रेनर और योगा एक्सपर्ट लोगों को ऑनलाइन ही व्यायाम करवा रहे हैं। साथ ही यूट्यूब पर भी व्यायाम की वीडियो देखकर अपनी सेहत अच्छी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi How to stay fit during lockdown in india health and fitness tips

जिम, योगा के साथ ही लोग अपनी मेडिटेशन का भी ख्याल रख रहे हैं। इन दिनों इंटरनेट पर फिटनेस टिप्स भी खूब सर्च किया जा रहा है। फिट रहने के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं, संक्रमण से कैसे बचें, इन सब के बारे में लोग ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं। दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट अमित कुमार ने बताया कि घर पर काम करने के दौरान मोटापा बढ़ने लगा, इसलिए बिना देरी यूट्यूब पर मोटापा कम करने वाले योगासन ऑनलाइन देख कर अभ्यास शुरू किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed