फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Test: आपको कोरोना संक्रमण हुआ है या नहीं, सस्ते किट से महज 15 मिनट में पता चलेगा

Mon, 31 Aug 2020 11:31 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
CoronaVIrus Test only in 15 minutes, Abbott launch cheapest covid testing kit for Corona Patients only in 400 rupees
कोरोना वायरस जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock/Amar Ujala

कोरोना महामारी से जारी जंग में सबसे प्राथमिक चुनौती है, इसकी जांच। अबतक कई तरह की किट आ चुकी है, जिसकी मदद से जांच रिपोर्ट आने में मिनटों से लेकर घंटों और एक से दो दिन भी लग जाते हैं। कम समय में कोरोना की जांच के लिए कई तरह की किट का आविष्कार हुआ है। इसी कड़ी में अमेरिकी कंपनी एबॉट ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए एक ऐसी कोविड किट तैयार की है, जिसकी मदद से महज 15 मिनट में जांच की जा सकेगी। कंपनी ने इस किट का नाम बाइनेक्स-नाउ रखा है। इस किट की कीमत महत 400 रुपये रखी गई है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस किट को मंजूरी दे दी है।

CoronaVIrus Test only in 15 minutes, Abbott launch cheapest covid testing kit for Corona Patients only in 400 rupees
कोरोना वायरस जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
  • एबॉट कंपनी के मुताबिक, इस नई किट से कोरोना की जांच करना बेहद आसान है। यह किट बिल्कुल प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह काम करती है। प्रेग्नेंसी टेस्ट में जिस तरह हार्मोन का पता लगाया जाता है, उसी तरह इस जांच में एंटीजन का पता लगाया जाएगा। इस जांच में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कंपनी के मुताबिक महज 15 मिनट में कोरोना की जांच होगी।
CoronaVIrus Test only in 15 minutes, Abbott launch cheapest covid testing kit for Corona Patients only in 400 rupees
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
  • कंपनी का कहना है कि कोरोना की जांच करने के लिए संदिग्ध व्यक्ति की नाक से सैंपल लेना होता है और किट के कार्ड में सैंपल को एक तरल रसायन के साथ डालना होता है। इसके बाद यह कार्ड बंद होता है और सैंपल के साथ रसायन कार्ड की सतह में रिएक्टिव मॉलिक्यूल पर से गुजरेगा। कार्ड पर रंगीन रेखा दिखेगी, तो उसे कोरोना पॉजिटिव माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVIrus Test only in 15 minutes, Abbott launch cheapest covid testing kit for Corona Patients only in 400 rupees
कोरोना वायरस जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

क्रेडिट कार्ड के आकार जैसा

  • कोरोना की यह जांच किट क्रेडिट कार्ड के आकार की है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए न ही किसी कंप्यूटर से जोड़ने की जरूरत होती है और न ही किसी अन्य उपकरण की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
CoronaVIrus Test only in 15 minutes, Abbott launch cheapest covid testing kit for Corona Patients only in 400 rupees
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • कंपनी का कहना है कि इस जांच प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नेविका नाम का एप्लिकेशन लॉन्च किया जाएगा। व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर एप की मदद से रिपोर्ट दिखाया जा सकेगा, जो कि एक तरह से डिजिटल हेल्थ पास की तरह काम करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed