फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अब भारत में होगी 'ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर' जांच, समय की होगी बचत और टेस्ट की घटेगी कीमत

Mon, 14 Dec 2020 06:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus test in India SpiceHealth signs MoU with CCMB to launch faster and cheaper dry swab RT PCR test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण में पहले की अपेक्षा काफी कमी आई है और विशेषज्ञ इसकी वजह मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ धोने के साथ-साथ कोरोना की जांच को भी मानते हैं। अब तो एक दिन में लाखों लोगों की जांच की जाती है जबकि पहले यह संख्या हजारों में थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते रविवार को आठ लाख 55 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर अब 15 करोड़ 45 लाख 66 हजार से अधिक हो गई है। भारत में वैसे तो कोरोना की जांच कई प्रकार से की जाती है, जिसमें 'आरटी-पीसीआर' टेस्ट भी शामिल है। अब स्पाइसहेल्थ ने देश में 'ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर' जांच शुरू करने के लिए अनुसंधान संगठन सीएसआईआर-सीसीएमबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। 

Coronavirus test in India SpiceHealth signs MoU with CCMB to launch faster and cheaper dry swab RT PCR test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

सीएसआईआर-सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा के मुताबिक, 'कोरोना महामारी के दौरान ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर परीक्षण की पद्धति बड़ा बदलाव साबित होगी। यह पद्धति वर्तमान की परीक्षण पद्धति की तुलना में सुरक्षित, तेज और सस्ती है और इससे परीक्षण के नतीजे की गुणवत्ता पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता।' 

Coronavirus test in India SpiceHealth signs MoU with CCMB to launch faster and cheaper dry swab RT PCR test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी सिंह का कहना है, 'ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर परीक्षण पद्धति के जरिए जांच में लगने वाले समय में करीब डेढ़ घंटे की कमी आएगी और इससे कीमत भी घटेगी।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेस्ट के लिए कंपनी की मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus test in India SpiceHealth signs MoU with CCMB to launch faster and cheaper dry swab RT PCR test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने हाल ही में हैदराबाद स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की घटक प्रयोगशाला सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) द्वारा विकसित 'ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर' विधि को मंजूरी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विधि के परिणामों में 96.9 फीसदी तक सटीकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus test in India SpiceHealth signs MoU with CCMB to launch faster and cheaper dry swab RT PCR test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैसे होता है यह टेस्ट? 

  • इस जांच विधि में नाक से लिए गए स्वाब सैंपल का संचालन शुष्क अवस्था में ही किया जाता है। इससे परीक्षण की पूरी प्रक्रिया में सैंपल के स्राव की संभावना और संक्रमण का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। इस विधि में आरएनए को अलग करने के चरण की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और इसका उपयोग सीधे आरटी-पीसीआर परीक्षण में किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed