फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के शुरुआती लक्षण वाले लोग घर पर ही आइसोलेट हो सकते हैं, माननी होंगी ये 6 शर्तें

Tue, 28 Apr 2020 10:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 28 Apr 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms people may self isolate Health Ministry New guidelines for Home Isolation
सेल्फ आइसोलेशन - फोटो : Pexels

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी दवा और वैक्सीन बनाने को लेकर अलग-अलग देशों के वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं। देश में फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है। संक्रमित लोगों को उनके लक्षणों के आधार पर अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड के अलावा अस्थाई कोविड केयर सेंटर में भी रखा जाता है। वहीं, शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सेल्फ आइसोलेशन या होम आइसोलेशन का दिशानिर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक, बहुत हल्के (वेरी माइल्ड) लक्षणों वाले मरीज खुद को घर में ही आइसोलेट कर सकते हैं। हालांकि इसकी कुछ जरूरी शर्तें हैं, जिन्हें मानना जरूरी है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Coronavirus symptoms people may self isolate Health Ministry New guidelines for Home Isolation
आइसोलेशन(File Photo) - फोटो : Amar Ujala

# शर्त 1

  • वेरी माइल्ड कैटेगरी यानी बहुत हल्के लक्षणों वाले मरीज के घर पर सेल्फ आइसोलेशन की पूरी सुविधा होनी चाहिए। यानी कि उनका कमरा, बेड वगैरह व्यक्तिगत होना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि उनका तौलिया और इस्तेमाल की चीजें व्यक्तिगत हो। उनकी सेवा करने वाला व्यक्ति भी पूरी तरह सतर्क रहें।
Coronavirus symptoms people may self isolate Health Ministry New guidelines for Home Isolation
कोरोना वायरस जांच(File Photo) - फोटो : PTI

# शर्त 2

  • परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने की सुविधा होनी चाहिए। मरीज की 24 घंटे देखभाल के लिए कोई व्यक्ति जरूर हो। देखभाल करने वाले व्यक्ति अस्पताल से संपर्क में रहें। 

# शर्त 3

  • देखभाल करने वाले व्यक्ति और मरीज के संपर्क में रहनेवाले लोगों को डॉक्टरी सलाह से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms people may self isolate Health Ministry New guidelines for Home Isolation
आरोग्य सेतु एप

# शर्त- 4

  • मरीज को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। इस एप को इंटरनेट के जरिए 24 घंटे एक्टिव रखना होगा और मोबाइल का ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखना होगा।

# शर्त- 5

  • हल्के लक्षण वाले मरीजों को अपने स्वास्थ्य के बारे में संबंधित जिला सर्विलांस अधिकारी को नियमित जानकारी देनी होगी।

# शर्त- 6

  • ऐसे मरीजों को सारे दिशानिर्देश का पालन करने की अंडरटेकिंग देनी होगी। 
विज्ञापन
Coronavirus symptoms people may self isolate Health Ministry New guidelines for Home Isolation
कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आगे क्या करें:
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित व्यक्ति और उसकी देखभाल करने वाला व्यक्ति, दोनों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
  • अगर लक्षण दिखने बंद हो जाएं और मेडिकल ऑफिसर ने संक्रमण मुक्त सर्टिफाई कर दिया हो, तो मरीज आइसोलेशन समाप्त कर सकता है।
  • शुरुआती लक्षण यदि बढ़ते हैं, सांस लेने में परेशानी, सीने में लगातार दबाव या दर्द, चेहरे या होठों पर नीलापन या अन्य गंभीर समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed