ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आएगी तो वह बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होगी। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर भी बच्चों के लिए कम खतरनाक नहीं है। इस लहर में बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। यह वायरस अब हर उम्र के बच्चों पर अपना असर डाल रहा है। इसलिए बच्चों में कोरोना के लक्षणों की पहचान करना बहुत ही जरूरी है, ताकि बीमारी गंभीर रूप ना ले सके और बच्चों का समय पर इलाज हो सके, ताकि वो ठीक हो जाएं। केंद्र सरकार के ट्विटर हैंडल पर इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है।
{"_id":"60a247248ebc3e8dbb659c56","slug":"coronavirus-symptoms-in-children-know-how-to-treat-mild-covid-19-cases-in-children-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: बच्चों में कैसे करें कोरोना की पहचान? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड-19: बच्चों में कैसे करें कोरोना की पहचान? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
Mon, 17 May 2021 05:33 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों में कोरोना के लक्षण
- बुखार
- खांसी-जुकाम
- थकान, दस्त
- गले में खराश
- स्वाद और सूंघने की क्षमता खत्म हो जाना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- सांस लेने में दिक्कत
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों में कोरोना के अन्य लक्षण
- केंद्र सरकार के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चों में पेट और आंतों से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कुछ असामान्य लक्षण भी देखने को मिले हैं। इसलिए लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी तरह के लक्षण को मामूली नहीं समझना चाहिए बल्कि इस संबंध में डॉक्टर से राय लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- सरकार के मुताबिक, बच्चों में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम नामक एक नया सिंड्रोम भी देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि जो बच्चे इस सिंड्रोम से पीड़ित हो रहे हैं, उनमें शरीर के कई अंगों में संक्रमण और सूजन देखने को मिला है, जिसमें हृदय, फेफड़े, किडनी, मस्तिष्क, त्वचा और आंखें शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं?
- लगातार बुखार आना
- उल्टी, पेट में दर्द
- त्वचा पर चकत्ते आना
- थकान, सिरदर्द
- धड़कनों का तेज होना
- आंखों में लालपन
- होंठों पर सूजन
- हाथों और पैरों में सूजन
- शरीर के किसी हिस्से में गांठ बनना