फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुखार के साथ बेहोशी भी हो तो न करें नजरअंदाज, कोविड का शुरुआती लक्षण हो सकता है ऐसा मतिभ्रम

Thu, 05 Nov 2020 05:21 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus study: Fever with Senselessness or Hallucinations may be initial symptom of Covid-19 symptoms causes  prevention and treatment
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण दुनिया के 210 से ज्यादा देश परेशान है। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकारों और स्वास्थ्य संगठनों की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न देशों के वैज्ञानिक कोरोना के लक्षणों से लेकर इसके उपचार तक के लिए शोध में लगे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में हुए अध्ययन में यह पता चला है कि बुखार के साथ बेहोशी या मतिभ्रम कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। खासतौर पर उम्रदराज मरीजों में ऐसे लक्षण देखे जा सकते हैं। मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के प्रभावित होने के कारण ऐसी स्थिति आ सकती है। 

Coronavirus study: Fever with Senselessness or Hallucinations may be initial symptom of Covid-19 symptoms causes  prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

‘जर्नल ऑफ क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एंड इम्यूनोथेरेपी’ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक खांसी और सांस लेने में समस्या जैसे लक्षण आने से कई दिन पहले बुखार और मतिभ्रम के लक्षण या कुछ मरीजों में बेहोशी के लक्षण भी सामने आ सकते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक खासतौर पर बुजुर्ग मरीजों में तेज बुखार के साथ मतिभ्रम की स्थिति उत्पन्न हो तो इसे कोविड-19 का शुरुआती लक्षण समझा जाना चाहिए।

Coronavirus study: Fever with Senselessness or Hallucinations may be initial symptom of Covid-19 symptoms causes  prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्पेन स्थित ओबर्टा डी कैटोलनया विश्वविद्यालय के जेवियर कोर्रिया ने कहा कि मतिभ्रम वह अवस्था होती है जब व्यक्ति वास्तविकता से अलग महसूस करता है। वहीं, फ्रांस के बोर्डो विश्वविद्यालय में यह अध्ययन करने वाले कोर्रिया ने कहा, "इस महामारी की स्थिति में हमें इस बारे में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि व्यक्ति में मतिभ्रम की स्थिति कोरोना वायरस से संक्रमण का लक्षण हो सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus study: Fever with Senselessness or Hallucinations may be initial symptom of Covid-19 symptoms causes  prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ता कोर्रिया ने सहयोगी डियागो रेडोलर रिपोल के साथ मिलकर केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और दिमाग पर कोविड-19 के पड़ने वाले असर को लेकर किए गए अनुसंधानों की समीक्षा की और उनके आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे। अध्ययन में शामिल विशेषज्ञों ने पाया कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कोरोना वायरस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करता है और तंत्रिका के सामान्य संदेशों में हस्तक्षेप कर सिरदर्द और मतिभ्रम जैसे लक्षण पैदा करता है।

विज्ञापन
Coronavirus study: Fever with Senselessness or Hallucinations may be initial symptom of Covid-19 symptoms causes  prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के मुताबिक बेहोशी, मतिभ्रम और व्यवहार में बदलाव संभवत: अंगों में होने वाली व्यवस्थागत सूजन से आता है जो दिमाग के हिप्पोकैम्पस इलाके की तंत्रिका तंत्र की कोशिका में भी सूजन लाकर नुकसान पहुंचाता है। मालूम हो कि पिछले दिनों हुए अध्ययनों में भी कोरोना संक्रमण के कारण मस्तिष्क के प्रभावित होने की बात सामने आ चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed