कोरोना वायरस संक्रमण से एक ओर जहां हर रोज इंसानों की मौत हो रही हैं, वहीं इसके असर से जानवर भी अछूते नहीं हैं। स्पेन ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एक लाख ऊदबिलाव (मिंक) को मारने का आदेश दिया गया है। उत्तर-पूर्वी स्पेन के एक फार्म में कई ऊदबिलाव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद यह फैसला किया गया है।
Coronavirus: क्या ऊदबिलाव भी फैलाते हैं कोरोना वायरस? इस देश में मारे जाएंगे एक लाख जानवर
इन कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद से फार्म के ऊदबिलावों को अलग रखा गया था और इन पर नजर भी रखी जा रही थी। लेकिन 13 जुलाई को एक बार फिर इन ऊदबिलावों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें फार्म के करीब 87 फीसदी मिंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने फार्म में मौजूद सभी 92,700 ऊदबिलावों को मारने का आदेश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फार्म के मालिक को फार्म को चलाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह फार्म मैड्रिड शहर के पूर्व में करीब दो सौ किलोमीटर दूर एक गांव में स्थित है।
कैटेलोनिया और मैड्रिड के साथ-साथ अरागॉन प्रांत भी स्पेन में कोरोना का हॉटस्पॉट है, जहां संक्रमण के ढाई लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और महामारी के शुरू होने से लेकर अभी तक यहां करीब 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रांत के कृषि मंत्री जाओक्वीन ओलोना ने गुरुवार को कहा कि यह फैसला इंसानों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए लिया गया है। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जानवरों से इंसानों को संक्रमण का खतरा है या नहीं या फिर यह इंसानों से जानवरों में होता है या नहीं। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि संक्रमित कर्मचारी की लापरवाही के कारण ही ऊदबिलाव संक्रमित हुए होंगे।
जानवरों से इंसानों के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जो अब तक हम जानते हैं। कई अध्ययनों से यह पता चला है कि कोरोना वायरस बिल्लियों और कुत्तों सहित कुछ अन्य जानवरों के बीच संक्रामक है। शोधकर्ता इस संबंध में अभी इस तरह के संक्रमण की संभावनाओं को तलाशने के लिए शोध कर रहे हैं। स्पेन के अलावा डेनमार्क और नीदरलैंड में भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मिंक फार्म के कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। मिंक या ऊदबिलाव मांस और फर्र के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल होते हैं।
महामारी के बाद से नीदरलैंड में अब तक के कुछ महीनों में दसियों हजार ऊदबिलावों को मारा जा चुका है। फार्म के इन ऊदबिलावों को संक्रमण ना फैले इस डर से मार डाला गया। यह फैसला मई में दो संदिग्ध मामलों के आने के बाद डच सरकार की ओर से लिया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हो सकता है कि संक्रमण के ये मामले जानवरों से इंसानों के संक्रमित होने के पहले मामले हों।