फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: क्या कोरोना कभी नहीं होगा खत्म, वैक्सीन कब तक सभी को लगती रहेगी?

Sun, 11 Apr 2021 05:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus question answer in hindi covid 19 vaccination india latest update coronavirus cases
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

भारत में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 85 दिन के रिकॉर्ड समय में देश में करीब 10 करोड़ 16 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। हालांकि इस बीच देश में संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में एक लाख 52 हजार से अधिक नए मरीजों का पता चला है। जिन 10 राज्यों में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल शामिल हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus question answer in hindi covid 19 vaccination india latest update coronavirus cases
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या अब समय आ गया है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी वैक्सीन दी जाए? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'जिस तरह से कोविड के केस आ रहे हैं, उनका संबंध वैक्सीन देने से नहीं है। जिस एज ग्रुप के लिए वैक्सीन दी जा रही है, उन्हें वैक्सीन पहले दी जानी जरूरी है, क्योंकि इसमें ऐसे लोगों को टारगेट किया गया है, जिनमें गंभीरता ज्यादा होती है और संक्रमण का खतरा अधिक होता है। अगर इन्हें छोड़ कर या साथ में सभी एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीन दी जाने लगेगी तो सभी को एक साथ वैक्सीन देने में समस्या आ सकती है और जो जरूरी हैं, वो छूट सकते हैं। इससे स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए एक-एक चरण के आधार पर लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी को इसमें शामिल किया जाए। अगर केस की बात करें तो कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही की वजह से इतनी तेजी से केस बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी को नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है।' 
Coronavirus question answer in hindi covid 19 vaccination india latest update coronavirus cases
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन कब तक सभी को लगती रहेगी? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'वायरस को देख कर लगता है कि वो इतनी जल्दी जाने वाला नहीं है। इसलिए कह सकते हैं कि जिस तरह से सीजनल फ्लू के लिए वैक्सीन लगती है, कोरोना के लिए भी लगेगी। हालांकि समय के साथ ही स्थिति और साफ होगी। लेकिन मान कर चलिए अगले दो-तीन साल तक तो वैक्सीन की डोज लगती रहेगी।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus question answer in hindi covid 19 vaccination india latest update coronavirus cases
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

टीकाकरण के बाद अगर संक्रमित हो जाएं तो टीका कितना मददगार होता है, वायरस से लड़ने में? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'जब महामारी शुरू हुई तो लोगों के मन में एक ही सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी, लेकिन जब वैक्सीन आई, तब देश में केस भी कम हो गए और इस वजह से लोगों के मन में बीमारी को लेकर जो डर था, वो कम हो गया था। अब जैसे-जैसे केस बढ़ रहे हैं, लोगों को समझना होगा कि वैक्सीन जान बचा सकती है। इसलिए वायरस से डरें, वैक्सीन से नहीं, क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद भी अगर आप संक्रमित होते हैं तो वह आपको वेंटिलेटर पर जाने से बचाएगी। जो लोग गंभीर रूप से संक्रमित हो जाते हैं, ऐसे लोगों को भी वैक्सीन से इम्यूनिटी मिलेगी।' 
विज्ञापन
Coronavirus question answer in hindi covid 19 vaccination india latest update coronavirus cases
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कई लोगों को वैक्सीन एक मैजिक डोज लगती है, जिसे लगाने के बाद वायरस का संक्रमण नहीं होगा? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'जी हां, कई लोगों को लगता है कि वैक्सीन लगाने के बाद कभी कोविड नहीं हो सकता है। ऐसा नहीं है। इसे ऐसे समझ सकते हैं, एक होता है संक्रमित होना और दूसरा होता है बीमारी होना। वैक्सीन का प्राइमरी रोल (प्राथमिक भूमिका) है बीमार होने से बचाना, यानी अगर बीमार होते हैं तो यह गंभीरता कम करेगी। लेकिन वैक्सीन के बाद संक्रमण फिर भी हो सकता है। वैक्सीन का मतलब ये नहीं है कि आप संक्रमित नहीं होंगे, ये आपको बीमार होने से बचाएगी। कोई भी वैक्सीन 100 प्रतिशत तक प्रभावी नहीं है। इस बात का भी ध्यान रखा है कि अगर कोई संक्रमित है तो दूसरे में ट्रांसमिशन भी कर सकता है, यानी फैला सकता है। इसलिए मास्क लगाकर रखें, सुरक्षित दूरी का पालन करें और हाथ साफ करते रहें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed