दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर तो इसके मामले लगभग खत्म भी हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से उन जगहों पर लोगों में कोरोना का संक्रमण देखा गया है। ऐसे में इतना तो साफ है कि यह वायरस इतनी जल्दी और आसानी से लोगों का पीछा नहीं छोड़ने वाला है। इसकी वजह से ही कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में तो पहली बार मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था, अभी भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। इस वजह से लोगों के काम लगभग बंद हो गए हैं या जिनके बंद नहीं हुए हैं, उन्हें या घर से ही काम करना पड़ रहा है या हर रोज दफ्तर जा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह जरूरी हो जाता है कि अपना ध्यान रखें, जिससे आप कोरोना से बचे रहें। लेकिन कैसे? आइए जानते हैं...
{"_id":"5f2d8deb2fca060b7d62b408","slug":"coronavirus-prevention-tips-to-protect-you-and-your-family-from-covid-19-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हर दिन जाते हैं घर से बाहर, तो जरूर करें ये तीन काम, घर नहीं आएगा कोरोना!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: हर दिन जाते हैं घर से बाहर, तो जरूर करें ये तीन काम, घर नहीं आएगा कोरोना!
Mon, 23 Nov 2020 08:44 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हर रोज करें गर्म पानी का सेवन
- हर रोज गर्म पानी का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है और यह कोरोना से भी आपको बचा सकता है। आयुष मंत्रालय का भी ऐसा मानना है कि गर्म पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बनी रहती है और ये तो आप जानते ही होंगे कि शरीर की इम्यूनिटी ही आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकती है या अगर आप संक्रमित हो गए हैं तो यह वायरस को मारकर आपको स्वस्थ बना सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप गर्म पानी को अपने डेली रूटीन में शामिल करें और अगर बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ बैग में गर्म पानी की बोतल रख सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें
- पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। चूंकि दस्त भी कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल हो गया है, ऐसे में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी ना होने दें। यह आपको कोरोना संक्रमण से बचाए रखने में मदद कर सकता है या अगर संक्रमित हो गए हैं, तो भी यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
हल्दी वाले दूध का करें सेवन
- हल्दी दूध शरीर के लिए कितना फायदेमंद है, इससे तो आप वाकिफ ही होंगे। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बनाए रखने में मदद करता है। वैसे बरसात के मौसम में हल्दी दूध से परहेज करने को कहा जाता है, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से हालात बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में डॉक्टर भी अभी के समय में हल्दी दूध का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। यह कोरोना संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है या अगर आप संक्रमित हैं तो हल्दी दूध आपके शरीर में प्रवेश कर चुके वायरस को भी खत्म करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क और सैनिटाइजर का भी करें इस्तेमाल
- वैसे इस कोरोना काल में अगर आप हर रोज घर से बाहर जाते हैं तो आपके लिए सबसे जरूरी है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और अपने साथ सैनिटाइजर की एक छोटी शीशी जरूर रखें और समय-समय पर उसका इस्तेमाल करते रहें। जरूरी यह भी है कि आप बाहर जाएं तो किसी भी चीज को बेवजह छूने से बचें। ये सभी सावधानियां आपको कोरोना से बचाने में मदद कर सकती हैं।