फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: दिन में 6 बार हाथ धोने और मास्क पहने रहने से 90 फीसदी कम खतरा 

Fri, 22 May 2020 11:15 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips in Hindi: 6 Times Hand Wash and Face Mask Uses Reduced by up 90 percent risk of Covid 19
Coronaindia - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी निश्चित दवा और वैक्सीन नहीं तैयार हो पाई है। ऐसे में इससे बचाव के तरीकों को अपनाकर सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके लिए शुरुआत से ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बार-बार हाथ धोने और मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। इसी संबंध में एक नए शोध अध्ययन के बाद यह बात कही जा रही है कि दिन में कम से कम छह बार हाथ धोकर और मास्क पहने रहने से कोरोना संक्रमण का खतरा 90 फीसदी तक कम किया जा सकता है। 

Coronavirus Prevention Tips in Hindi: 6 Times Hand Wash and Face Mask Uses Reduced by up 90 percent risk of Covid 19
बच्ची - फोटो : PTI

शोध में सामने आई बात

  • वेलकम ओपन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक, 1663 लोगों पर अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं का कहना है कि मास्क से चेहरा ढककर और दिन में कम से कम छह बार हाथ धोकर संक्रमण का खतरा 90 फीसदी तक कम किया जा सकता है। 
Coronavirus Prevention Tips in Hindi: 6 Times Hand Wash and Face Mask Uses Reduced by up 90 percent risk of Covid 19
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अपनाएं हाइजीन के दोनों उपाय

  • शोधकर्ताओं का कहना है कि मास्क लगाने से छींक या खांसी से निकले ड्रॉप्लेट्स से होने वाला संक्रमण 90 फीसदी तक रोका जा सकता है। साफ-सफाई और हाइजीन के इन दोनों जरूरी उपायों पर किए गए अध्ययन के परिणाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुझाव और सलाहों से मेल खा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips in Hindi: 6 Times Hand Wash and Face Mask Uses Reduced by up 90 percent risk of Covid 19
hand wash - फोटो : Pixabay

1663 लोगों पर अध्ययन

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना परिवार के सभी वायरस सर्दी, खांसी और सांस में होने वाली तकलीफों जैसी बीमारियों से जुड़े हैं। ऐसे संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोना बेहतर उपाय है। इस रिसर्च स्टडी के दौरान पाया गया कि जिन्होंने कम से कम 6 बार हाथ धोए उनमें संक्रमण का खतरा कम था। 
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips in Hindi: 6 Times Hand Wash and Face Mask Uses Reduced by up 90 percent risk of Covid 19
Hand Wash

6 से 10 बार हाथ धोना जरूरी

  • यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के मुताबिक, साल 2006 से 2009 के बीच वायरस के कारण फैली बीमारियों का आंकड़ा जुटाया गया। इसपर अध्ययन के बाद पता चला कि साबुन और पानी से हाथ धोने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रोजाना 6 से 10 बार  हाथ धोना जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed