{"_id":"5fcf1d317242d1018d388159","slug":"coronavirus-precautions-in-hindi-who-recommends-people-avoid-hugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना वायरस से बचना है तो करें 'करीबी संपर्क' से परहेज, WHO ने दी सलाह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना वायरस से बचना है तो करें 'करीबी संपर्क' से परहेज, WHO ने दी सलाह
एजेंसी, जिनेवा
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक हमेशा से सावधानियां बरतने को कहते आए हैं। अब एक बार फिर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने संदेश में लोगों से छुट्टियों के दौरान विशेष सावधानी बरतने और 'गले मिलने' से परहेज करने के लिए कहा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपात मामलों के प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने सोमवार को कहा कि खासकर अमेरिका में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इसका यही मतलब है कि लोगों को इस साल अपने प्रियजनों के ज्यादा करीब आने से बचना चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. रेयान ने कहा, 'अमेरिका में महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। यह व्यापक रूप में फैल गया है।' उन्होंने कहा, 'अमेरिका में बेहतरीन स्वास्थ्य प्रणाली और आधुनिक तकनीक हैं, वहां एक मिनट में संक्रमण से एक से दो लोगों की मौत होना चौंकाने वाली बात है।'
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रेयान ने कहा कि दुनिया में कोविड-19 के कुल मामलों के एक तिहाई मामले अमेरिका में हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में संक्रमण से अब तक 2,80,000 लोगों की मौत हो चुकी है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान रेयान से यह पूछा गया था कि क्या 'गले मिलने' को 'करीबी संपर्क' माना जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से उच्च जोखिम वाले देशों में लोगों के लिए 'करीबी संपर्क' से बचने का परामर्श जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोवे ने कहा कि संक्रमण के अधिकतर मामले साथ भोजन करने और साथ रहने के कारण हुए हैं। हालांकि यह बता पाना मुश्किल है कि यह वायरस वास्तव में किस तरह से फैला। रेयान ने कहा, 'महामारी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों से एक दूसरे से दूर रहने और गले नहीं मिलने के लिए कहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिटी ने भी नवंबर में ब्रिटिश नागरिकों से कहा था कि अगर वे अपने बुजुर्ग प्रियजनों को जीवित और स्वस्थ देखना चाहते हैं और आगे उन्हें गले लगाना चाहते हैं तो इन छुट्टियों में उनसे गले मिलने और चूमने से परहेज करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।