Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, जबकि हजारों लोगों की संक्रमण के कारण जान जा रही है। हालांकि हाल ही में आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर ने सिर्फ सांस की दिक्कत बढ़ाई है, यानी ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है, मृत्यु दर में इजाफा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मरीज घर में यानी होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। हल्के लक्षण वाले मरीजों को रिकवर होने में करीब दो हफ्ते का समय लगता है। इसलिए कोरोना मरीज घबराएं नहीं, अगर कोरोना के हल्के लक्षण हैं तो कुछ सावधानियां बरतें, वे 14 दिन में रिकवर हो सकते हैं।
{"_id":"608a73a1b900da71870679ba","slug":"coronavirus-patients-do-not-panic-know-the-covid-recovery-tips-from-day-1-to-14-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: कोरोना मरीज घबराएं नहीं, ये सावधानियां बरतें, 14 दिन में हो सकते हैं रिकवर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: कोरोना मरीज घबराएं नहीं, ये सावधानियां बरतें, 14 दिन में हो सकते हैं रिकवर
Thu, 29 Apr 2021 02:38 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आपको कोरोना के सामान्य लक्षण (सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, गंध और स्वाद की क्षमता का चले जाना) दिखते हैं तो सबसे पहले तो आप आइसोलेट हो जाएं, यानी खुद को सबसे अलग कर लें और कोरोना की जांच करवाएं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव है तो कुछ बातों का ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह लें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
संक्रमण के शुरुआती चार दिनों में क्या करें?
- दिनभर में तीन से चार लीटर गर्म पानी पिएं। पानी में अजवाइन डालकर तीन से चार बार भाप लें और गर्म पानी में नमक डालकर दिन में तीन से चार बार गरारे करें। इससे वायरस को कमजोर किया जा सकता है, जिससे वो शरीर पर गंभीर परिणाम न डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सेहतमंद खाना खाएं
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अपने खाने में ताजे फल, अनप्रोसेस्ड फूड, दाल, बीन्स, मक्का, बाजरा, गेहूं, आलू, हरी सब्जियां, शकरकंद, एवोकाडो, आलू आदि को शामिल करें। इससे आपको जरूरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज मिलेंगे। इसके अलावा आप मछली, नट्स ऑलिव ऑयल, सोया, सूरजमुखी और कॉर्न ऑयल को भी अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये चीजें न खाएं
- संक्रमण के दौरान आपको प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड, फ्राइड फूड, फ्रोजन पिज्जा जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, खासकर पेट संबंधी परेशानियां।