फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस पर खुली चीन की पोल, दुनिया के सामने आई वुहान की सच्चाई

Wed, 30 Dec 2020 12:23 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 30 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study shows Wuhan Covid cases may have been 10 times higher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसा माना जाता है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से ही दुनियाभर में फैलना शुरू हुआ। कई अध्ययनों में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। वुहान के स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि रविवार तक इस शहर में कोरोना के कुल 50,354 मामले सामने आ चुके हैं जबकि चीनी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के एक अध्ययन के मुताबिक, वुहान में करीब पांच लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़ा यहां के आधिकारिक आंकड़ों से 10 गुना ज्यादा है। इस अध्ययन में 34,000 लोगों को शामिल किया गया था।   

Coronavirus new study shows Wuhan Covid cases may have been 10 times higher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, यह अध्ययन कोरोना संक्रमण की दर का अनुमान लगाने के लिए किया गया था, जिसमें वुहान के अलावा शंघाई, बीजिंग, हुबेई, गुआंग्डोंग, जिआंगसू, सिचुआन और लिओनिंग प्रांत के लोगों को शामिल किया गया था। इसमें लोगों के खून के नमूनों की जांच की गई और एंटीबॉडीज का पता लगाया गया। दरअसल, किसी व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडीज मिलने का मतलब है कि वो व्यक्ति कभी न कभी वायरस से संक्रमित हुआ है और उसके रोग प्रतिरोधक तंत्र ने उस वायरस से निपटने के लिए एंटीबॉडीज बनाई हैं। 

Coronavirus new study shows Wuhan Covid cases may have been 10 times higher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वुहान की आबादी 11 मिलियन यानी एक करोड़ 10 लाख है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि यहां 4.4 फीसदी लोगों में कोरोना के खिलाफ विशिष्ट एंटीबॉडीज हैं जबकि आधिकारिक आंकड़ें तो कुछ और ही कहते हैं। सीडीसी के मुताबिक, चीन में कोरोना की पहली लहर के एक महीने बाद यह अध्ययन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study shows Wuhan Covid cases may have been 10 times higher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन में यह भी पता चला कि वुहान के बाहर कोरोना का संक्रमण फैलने की दर काफी कम है। हुबेई प्रांत के दूसरे शहरों में किए गए सर्वे में महज 0.44 फीसदी लोगों में ही कोरोना की एंटीबॉडीज पाई गईं। वहीं इस प्रांत के बाहर किए गए सर्वे में 12,000 से अधिक लोगों में सिर्फ दो लोगों में ही एंटीबॉडीज पाई गईं। इस नतीजों के पता चलता है कि चीन का वुहान शहर अभी भी कोविड-19 की चपेट में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed