फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: अगर नहीं करेंगे ये एक काम, तो हो सकते हैं कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 02:49 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says People not exercising are at a higher risk of serious infection with covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

पिछले साल नवंबर-दिसंबर तक ऐसा लगने लगा था जैसे कोरोना महामारी अब खत्म हो रही है, लोग फिर से पुरानी जिंदगी में लौट आएंगे, लेकिन उसके बाद इस महामारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और इस बार यह वायरस अधिक खतरनाक और संक्रामक बनकर लौटा है। भारत में तो संक्रमण के मामलों के नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में दो लाख से भी अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और हर दिन ये आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार से लेकर वैज्ञानिक और विशेषज्ञ तक सभी लोगों से अधिक सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं और स्वस्थ खाना खाने और शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं। 

Coronavirus new study says People not exercising are at a higher risk of serious infection with covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शारीरिक व्यायाम तो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है और अब इसे कोरोना वायरस से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि शारीरिक व्यायाम न करने वाले लोगों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा बेहद ज्यादा होता है। 

Coronavirus new study says People not exercising are at a higher risk of serious infection with covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के मुताबिक, जो लोग लगातार दो साल से व्यायाम नहीं कर रहे हैं, उनके संक्रमित होने, अस्पताल में भर्ती होने और संक्रमण की वजह से जान गंवाने का खतरा ज्यादा है। यह नया अध्ययन अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है। इस अध्ययन को ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says People not exercising are at a higher risk of serious infection with covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यह अध्ययन हजारों लोगों पर किया गया है। अध्ययन के मुताबिक, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती जिन मरीजों पर अध्ययन किया गया, उनमें 48 हजार से अधिक मरीज ऐसे थे, जो पिछले दो साल से किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि कर ही नहीं रहे थे। अध्ययन में पाया गया कि ऐसे लोगों के संक्रमित होने पर आईसीयू और वेंटिलेटर पर जाने की दर काफी अधिक रही।  

विज्ञापन
Coronavirus new study says People not exercising are at a higher risk of serious infection with covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यह अध्ययन पिछले साल जनवरी से अक्तूबर के बीच कोरोना से संक्रमित हुए 48,440 ऐसे लोगों पर किया गया है, जिनकी औसत उम्र 47 साल थी और इस अध्ययन में 62 फीसदी महिलाएं भी शामिल थीं। इनका औसत बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 31 था। दरअसल, इस बॉडी मास इंडेक्स को मोटापे की श्रेणी में रखा जाता है। इस अध्ययन की खास बात ये भी है कि इसमें शामिल लगभग आधे लोगों को डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी की बीमारी या कैंसर नहीं था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed