फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस से मौत का जोखिम बढ़ाता है गंभीर मोटापा, शोध में दावा

Tue, 09 Mar 2021 02:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study finds Severe obesity raises risk of Covid 19 hospitalisation and death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और मोटापे से पीड़ित लोगों को होता है, ये तो विशेषज्ञ कई बार बता चुके हैं। इसको लेकर कई शोध भी हो चुके हैं। अब एक ताजा शोध में यह दावा किया गया है कि गंभीर मोटापा कोविड-19 के कारण मरीज के अस्पताल में भर्ती होने और मौत का जोखिम बढ़ाता है। यह अध्ययन अमेरिका के कम से कम 200 अस्पतालों में भर्ती लगभग एक लाख 50 हजार वयस्कों पर किया गया है, जो वजन और कोविड-19 के गंभीर परिणामों के बीच संबंध की एक विस्तृत तस्वीर पेश करता है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने यह अध्ययन किया है। 

Coronavirus new study finds Severe obesity raises risk of Covid 19 hospitalisation and death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, मरीजों के बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई के आधार पर कोरोना का जोखिम बढ़ जाता है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि सामान्य वजन वाले लोगों की तुलना में 45 या उससे अधिक बॉडी मास इंडेक्स वाले कोरोना मरीज, जो गंभीर मोटापे की श्रेणी में आते हैं, उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 33 फीसदी है, जबकि ऐसे लोगों की मौत की संभावना 61 फीसदी है। 

Coronavirus new study finds Severe obesity raises risk of Covid 19 hospitalisation and death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं ने पाया कि मोटापा, जिसे 30 या उससे अधिक के बॉडी मास इंडेक्स के रूप में परिभाषित किया गया है, उसने अस्पताल में भर्ती होने और मौत दोनों के जोखिम को बढ़ा दिया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सामान्य वजन वाले लोगों की तुलना में 30 से 34.9 बीएमआई वाले मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना सात फीसदी और मौत की संभावना आठ फीसदी थी, लेकिन बॉडी मास इंडेक्स बढ़ने के साथ ही जोखिम भी तेजी से बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study finds Severe obesity raises risk of Covid 19 hospitalisation and death
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

अध्ययन के मुताबिक, मोटापे और कोरोना के खराब परिणामों के बीच का संबंध 65 साल से कम उम्र के मरीजों में सबसे मजबूत था, जबकि यह शोध बुजुर्गों पर भी किया गया था। हालांकि पहले हुए कुछ छोटे अध्ययनों में भी मोटापे और बुजुर्गों में कोविड-19 की गंभीरता के बीच मजबूत संबंध नहीं पाए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed