फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: एस्ट्राजेनेका का टीका कोविड के खिलाफ 79 फीसदी तक प्रभावी, अध्ययन में दावा

Mon, 22 Mar 2021 03:23 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study covid 19 vaccine astrazeneca vaccine update
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

हाल के दिनों में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर काफी सारे सवाल खड़े हुए हैं कि यह वैक्सीन लेने के बाद ब्लड क्लॉटिंग हो रही है यानी खून के थक्के जम रहे हैं। हालांकि एस्ट्राजेनेका ने हमेशा से इस बात से इनकार किया है कि उसकी वैक्सीन लेने से किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव हो रहा है। कंपनी का कहना था कि यह वैक्सीन काफी असरदार है। अब एस्ट्राजेनेका का कहना है कि अमेरिका में हुए एक अध्ययन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक यह वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 79 फीसदी तक असरदार है। अध्ययन के ये प्रारंभिक नतीजे सोमवार को घोषित किए गए हैं। फिलहाल अमेरिका में इसके इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है।  

Coronavirus new study covid 19 vaccine astrazeneca vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में हुए इस अध्ययन में 30 हजार लोगों को शामिल किया गया था। इसमें से सिर्फ 20 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी, जबकि अन्य 10 हजार लोगों को वैक्सीन की 'डमी' खुराक  दी गई थी। इसके नतीजे जारी होने पर एस्ट्राजेनेका ने कहा कि उसकी वैक्सीन कोरोना को रोकने में 79 फीसदी प्रभावी है, जबकि इस बीमारी को गंभीर होने से रोकने में 100 फीसदी असरदार है। 

Coronavirus new study covid 19 vaccine astrazeneca vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वैक्सीन सभी उम्र के लोगों पर असरदार है। हालांकि इससे पहले अन्य देशों में इसको लेकर कई शोध हुए थे, लेकिन यह साबित नहीं हो पाया था। इस अध्ययन के नतीजे एस्ट्राजेनेका द्वारा अमेरिका की खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए को सौंपनी बाकी है। इसके बाद एफडीए की सलाहकार समिति इसपर विचार करेगी कि अमेरिका में इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी जाए या नहीं। फिलहाल अध्ययन के जो नतीजे आए हैं, वह प्रारंभिक हैं। इसकी प्रभावकारिता के बारे जानने के लिए अभी पूरे नतीजे आने का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study covid 19 vaccine astrazeneca vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूरोप के देशों में एस्ट्राजेनेका पर लगी है रोक 

  • एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर फिलहाल यूरोप के कई देशों में रोक लगी है। इसमें इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, इटली, रोमानिया, बुल्गारिया, लिथुआनिया, एस्टोनिया, लक्जमबर्ग, लातविया आदि देश शामिल हैं। दरअसल, यूरोप में इस वैक्सीन की खुराक लेने के बाद खून के थक्के जमने के मामले सामने आए थे, जिसके बाद से इसपर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed