फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संग जीना है: संक्रमित बर्तनों और कपड़ों आदि का क्या करें, किन बातों का रखें ध्यान?

Thu, 14 May 2020 11:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 14 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus myths and facts about covid 19 infected clothes and pots
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों का अस्पतालों में इलाज हो रहा है और बहुत सारे मरीज ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही रहने की अनुमति दी है, लेकिन इसके लिए होम क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। घर में ऐसे मरीजों की बहुत खास देखभाल जरूरी है। मरीजों के कमरे ही नहीं, बल्कि उनके बर्तन और कपड़े वगैरह भी अलग रखने को कहा गया है। कोरोना संकट के इस दौर में लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जिसको लेकर बहुत से लोग भ्रम में है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी सवालों के जवाब। 

Coronavirus myths and facts about covid 19 infected clothes and pots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के मिथक भी लोगों के बीच फैल रहे हैं, जिनको लेकर आम लोगों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों के मन में एक सवाल है कि क्या हर समय घर की खिड़कियां, दरवाजे वगैरह बंद रखना चाहिए?

  • नहीं, दरअसल यह लोगों का भ्रम है। अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक, घर या ऑफिस, अंदर स्वच्छ हवा का आना जरूरी होता है। इस बारे में पूर्व में हो चुकी कई रिसर्च में बताया जा चुका है कि कमरे में ताजी हवा और रोशनी का आवागमन वातावरण को साफ और संक्रमण मुक्त रखने में मदद करता है। 
Coronavirus myths and facts about covid 19 infected clothes and pots
प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या संक्रमितों द्वारा इस्तेमाल बर्तन या कपड़ों, तौलिए, चादर वगैरह बाहर फेंक देना चाहिए?

  • स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देश में बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए बर्तनों को अच्छी तरह साबुन या डिटर्जेंट से साफ करना चाहिए।  साफ करते समय हाथ में ग्लव्स पहनना चाहिए और फिर ग्लव्स उतारकर दोबारा हाथों को अच्छी तरह धो लें। बर्तन धोने के बाद उन्हें ठीक से सूखने दें। तौलिया, चादर वगैरह की भी अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। गुनगुने पानी में डिटर्जेंट और साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। इन कपड़ों को धूप में सुखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus myths and facts about covid 19 infected clothes and pots
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना संक्रमण के दौर में तनाव से कैसे दूर रहें?

  • संक्रमण के बीच लोगों के मानसिक तनाव का शिकार होने की भी संभावना रहती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप भी तनाव महसूस कर रहे हैं, तो कुछ  खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नेशनल हेल्थ सर्विस, ब्रिटेन के मुताबिक, लोगों को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने के लिए बातें करनी चाहिए। वीडियो कॉल पर भी बातें करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Coronavirus myths and facts about covid 19 infected clothes and pots
प्रतीकात्मक तस्वीर

खानपान और नींद का ध्यान रखना जरूरी

  • खानपान का ध्यान रखें, पूरी नींद लें, नियमित व्यायाम करें और खुद को व्यस्त रखें।
  • कोरोना के बारे में फेसबुक, व्हॉट्सएप पर चल रही अफवाहों से दूर रहें। 
  • वर्तमान में जिएं और भरोसा रखें कि यह समय भी गुजर जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed