फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं कोरोना के इलाज में ये गलती तो नहीं बन रही ब्लैक फंगस की वजह? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Sun, 23 May 2021 12:32 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus mucormycosis mistakes in the treatment of covid 19 is giving rise to black fungus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकोरमाइकोसिस एक गंभीर बीमारी बनकर उभरा है, जो देश के लिए एक नई चिंता का कारण बन गया है। इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक हजारों लोग इसके शिकार हो चुके हैं और कईयों ने तो अपनी जान भी गंवा दी है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे डरने की नहीं बंल्कि इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है, तभी इस संक्रमण को रोका जा सकेगा। वैसे तो विशेषज्ञ ब्लैक फंगस संक्रमण के फैलने की कई वजह बताते हैं, लेकिन इस बीच एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर कोरोना के इलाज में वो कौन सी गलती है, जो ब्लैक फंगस को जन्म दे रही है? आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Coronavirus mucormycosis mistakes in the treatment of covid 19 is giving rise to black fungus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस कोई नई बीमारी नहीं है बल्कि इसके मामले पहले भी आते थे, लेकिन बहुत ही कम। दरअसल, पहले गंदे पानी से नाक की सफाई करने से ब्लैक फंगस से संक्रमण के मामले सामने आते थे।


Coronavirus mucormycosis mistakes in the treatment of covid 19 is giving rise to black fungus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से संक्रमित या फिर ठीक हो चुके मरीजों के लिए ब्लैक फंगस संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। इससे संक्रमित होने के बाद या तो मरीजों की आंखें निकालनी पड़ रही हैं या फिर अगर संक्रमण अधिक फैल गया है तो मरीज की जान भी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus mucormycosis mistakes in the treatment of covid 19 is giving rise to black fungus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्लैक फंगस मिट्टी, हवा, भोजन आदि में हो सकता है। इससे संक्रमित होने का खतरा उनको ज्यादा होता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिनका शुगर लेवल अनियंत्रित रहता है या फिर कोरोना के इलाज के दौरान जिन्हें अंधाधुंध स्टेरॉयड दिया गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus mucormycosis mistakes in the treatment of covid 19 is giving rise to black fungus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग आईसीयू में लंबे समय तक रहते हैं, उनमें ब्लैक फंगस संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। चूंकि हाल के दिनों में देश में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी गई है, ऐसे में औद्योगिक ऑक्सीजन ने कई मरीजों की जान बचाई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक ऑक्सीजन के साथ मरीजों की नाक में पहुंच रहा प्रदूषण ब्लैक फंगस की वजह भी बन रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed