फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Medicine: वैज्ञानिकों ने खोज ली कोरोना की सबसे दमदार दवा, दावा- सिर्फ 24 घंटे में खत्म हो जाएगा संक्रमण

Sun, 06 Dec 2020 01:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 06 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus medicine update covid 19 drug coronavirus new study says Antiviral drug Molnupiravir blocks Covid 19 virus within 24 hours
कोरोना वायरस के लिए दवा - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के अलावा दुनियाभर के वैज्ञानिक अन्य विकल्पों पर भी शोध कर रहे हैं। इसी क्रम में वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक ऐसी दवा खोजने का दावा किया है, जो महज 24 घंटे में ही कोरोना का संक्रमण खत्म कर देगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये दवा कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना के मरीजों में सिर्फ संक्रमण फैलने से ही नहीं रोका जा सकता है बल्कि उससे भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में...



Coronavirus medicine update covid 19 drug coronavirus new study says Antiviral drug Molnupiravir blocks Covid 19 virus within 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा का नाम MK-4482/EIDD-2801 है, जिसे मोल्नूपीराविर (Molnupiravir) भी कहा जाता है। इस दवा की खोज से संबंधित अध्ययन रिपोर्ट जर्नल ऑफ नेचर माइक्रोबायलॉजी में छपी है। 

Coronavirus medicine update covid 19 drug coronavirus new study says Antiviral drug Molnupiravir blocks Covid 19 virus within 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन के लेखक रिचर्ड प्लेंपर के मुताबिक, कोरोना के इलाज के लिए मुंह से खाई जाने वाली दवाई के तौर पर यह पहली दवा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा की खोज जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus medicine update covid 19 drug coronavirus new study says Antiviral drug Molnupiravir blocks Covid 19 virus within 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती शोध में इस दवा को इंफ्लूएंजा जैसे जानलेवा फ्लू को खत्म करने में असरदार पाया गया था, जिसके बाद कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए इसपर शोध किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने कुछ जानवरों को पहले कोरोना से संक्रमित किया और उसके बाद जैसे ही उन जानवरों ने नाक से वायरस को छोड़ना शुरू किया, उन्हें तुरंत मोल्नूपीराविर दवा दी गई। 

विज्ञापन
Coronavirus medicine update covid 19 drug coronavirus new study says Antiviral drug Molnupiravir blocks Covid 19 virus within 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मोल्नूपीराविर दवा देने के बाद संक्रमित जानवरों को स्वस्थ जानवरों के साथ एक ही पिंजरे में रखा गया, ताकि यह देखा जा सके कि उनमें संक्रमण फैलता है या नहीं। अध्यययन के सह लेखक जोसफ वॉल्फ ने बताया कि शोध के दौरान यह पाया गया कि संक्रमित जानवरों से स्वस्थ जानवरों में संक्रमण नहीं फैला। उनका कहना है कि अगर इस दवा का इस्तेमाल अगर संक्रमित मरीजों पर किया जाता है तो महज 24 घंटे में ही मरीज के शरीर से संक्रमण खत्म हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed