फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कोरोना काल में किडनी की सेहत पर ध्यान देना भी है जरूरी, हो सकती है गंभीर समस्या

Tue, 25 May 2021 03:42 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 25 May 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus kidney health during the covid 19 pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Amrendra Pathak 



डॉ. अमरेन्द्र पाठक 
सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट 
सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली 


किसी भी बीमारी की दवाओं का असर किडनी पर पड़ सकता है। कोरोना की दवाइयों और स्टेरॉयड का इस्तेमाल भी किडनी ही झेलती है। महामारी के इस दौर में कोरोना से भी मल्टी ऑर्गन फेल्योर (एक से अधिक अंगों का कार्य न करना) के मामले देखे जा सकते हैं। किसी मरीज को कोरोना के लिए चलने वाले एंटी वायरस दवाओं से भी किडनी (गुर्दे) पर असर पड़ सकता है। स्टेरॉयड या रेमडेसिविर जैसी दवाइयां पर किडनी पर असर डालती हैं। दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेन्द्र पाठक कहते हैं कि ऐसे में किडनी की सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

Coronavirus kidney health during the covid 19 pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर में किडनी का महत्व क्या है? 

  • शरीर में किडनी का बड़ा ही महत्वपूर्ण रोल है। डॉ. अमरेन्द्र बताते हैं कि किडनी अपशिष्ट पदार्थों (विषैले तत्वों) का शोधन कर खून को शुद्ध करने का काम करती है और अपशिष्ट पदार्थ को मूत्र के रास्ते बाहर निकाल देती है। 
Coronavirus kidney health during the covid 19 pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी में पथरी गंभीर समस्या 

  • किडनी में पथरी होना एक आम, लेकिन बड़ी और गंभीर समस्या है। अमर उजाला के खास बातचीत में डॉ. अमरेन्द्र ने बताया कि किडनी में तीन-चार जगह पथरी पाई जाती है, जिनमें किडनी, यूरेटर, यूरिनरी ब्लैडर, इन तीनों में कहीं भी पथरी रहने पर पेशाब में दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus kidney health during the covid 19 pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • डॉ. अमरेन्द्र कहते हैं कि पथरी की समस्या आमतौर पर किसी को भी हो सकती है। प्रारंभिक चरण में पथरी या अन्य वजह से व्यक्ति की दो तिहाई से अधिक किडनी खराब होने पर उसे इस बात का अहसास नहीं होता, लेकिन इससे ज्यादा खराब होने पर खून में जहरीले तत्वों की मात्रा बढ़ने लगती है और अन्य दिक्कतें आने लगती हैं। 
विज्ञापन
Coronavirus kidney health during the covid 19 pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी में पथरी के लक्षण 

  • डॉ. अमरेन्द्र बताते हैं कि पथरी के प्रमुख शुरुआती लक्षणों में पेट में दर्द, पेशाब में इंफेक्शन (संक्रमण), खून आना आदि शामिल हैं। वह कहते हैं 'अक्सर बीमारी की शुरुआत में मरीज डॉक्टर के पास नहीं जाते और कभी-कभी घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। लंबे समय तक अनदेखी करने पर जब इससे दो तिहाई किडनी प्रभावित हो जाती है, तो पथरी को ऑपरेशन से निकाला जाता है। इसके अलावा जब तक किडनी सही-सलामत रहती है, किसी एंटीबायोटिक के साइड-इफेक्ट, कैंसर या अन्य बीमारियों की दवा लेनी हो तो किडनी पर होने वाले नुकसान का पता नहीं चलता। लेकिन पथरी से जब दो-तिहाई किडनी खराब हो जाती है, तब आप वे सारी दवाएं नहीं ले सकते। पथरी को ऑपरेशन और अन्य तकनीक से सही किया जा सकता है। पथरी के अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर ऑटो इम्यून डिजीज की वजह से भी किडनी खराब हो जाती है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed