कोरोना के जानलेवा कहर से दुनियाभर के लोग परेशान हैं और दुआ कर रहे हैं कि यह बीमारी जल्दी से खत्म हो जाए और सबकुछ पहले जैसा सामान्य हो जाए। हालांकि इसे खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने का काम तो कई देशों में चल रहा है, लेकिन तब तक सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। हम आपके लिए कोरोना से जुड़े कुछ सवाल-जवाब लेकर आए हैं, जिनके बारे में जानने के लिए शायद आप बेचैन होंगे। चलिए जान लेते हैं क्या हैं वो सवाल-जवाब...
{"_id":"5f3c03468ebc3e620434b599","slug":"coronavirus-information-most-important-question-answer-on-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के साथ दाने निकल आएं तो क्या कोरोना है? जानें विशेषज्ञ की राय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तेज बुखार के साथ दाने निकल आएं तो क्या कोरोना है? जानें विशेषज्ञ की राय
Wed, 19 Aug 2020 07:52 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-5 पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
- डॉ. बलविंदर सिंह कहते हैं, 'दुनिया के कई देशों में वैक्सीन बनाई जाती हैं। जब कोई देश वैक्सीन या दवाई बनाता है, तो उसे एक एप्लीकेशन देनी होती है। एसओपी देना होता है कि वो कैसे और क्या बना रहा है। लेकिन रूस ने जो स्पूतनिक-5 बनाई, वो संदेह के घेरे में है। इसके अलावा वैक्सीन के तीन ट्रायल होते हैं, जिसमें पहले में कम वॉलिंटियर होते हैं, दूसरे में उससे ज्यादा और तीसरे में अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों पर ट्रायल किया जाता है। बिना ट्रायल के अगर वैक्सीन लॉन्च कर दी तो उसके साइड-इफेक्ट हो सकते हैं।'
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना से बचने के लिए सामान्य रूप से किन बातों का ध्यान रखें?
- डॉ. बलविंदर सिंह के मुताबिक, 'कोरोना वायरस को देश में आए कई महीने हो चुके हैं। सभी को इससे बचने के उपाय अब पता हैं। ऐसे में अभी कोरोना इतनी जल्दी जाने वाला नहीं है। इसके साथ सभी को जीने की आदत डालनी होगी और साथ में खुद को सुरक्षित भी रखना है। व्यायाम व योग के साथ पूरी नींद भी लेनी है। खाने-पीने का विशेष ध्यान देना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क का चयन कैसे करें और इसे धोना कितना सही है?
- डॉ. बलविंदर सिंह बताते हैं, 'कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आम लोगों को ट्रिपल लेयर का बना मास्क खरीदना है। अगर मास्क कपड़े का है तो ही उसे धोकर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी कोरोना से संक्रमित के पास जा रहे हैं या घर में कोई संक्रमित है, तो एन-95 मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे, सिंगल लेयर या डबल लेयर का मास्क केवल सामान्य सर्दी-जुकाम से बचा सकता है, कोरोना वायरस से नहीं।'
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
क्या कोरोना होने पर स्वाद नहीं आने के मामले बढ़ रहे हैं?
- डॉ. बलविंदर सिंह के मुताबिक, 'कोरोना से संक्रमित होने पर स्वाद नहीं आने और सूंघने की शक्ति खत्म होने को लेकर कई शोध हुए हैं। कुछ में कहा गया है कि ऐसा होता है, लेकिन कई शोधकर्ताओं का मानना है कि यह एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव है। आम बुखार या खांसी-जुकाम होने पर भी ऐसा होता है।'