फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ की सलाह: तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, ये सावधानियां हैं बहुत जरूरी

Mon, 30 Aug 2021 04:08 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 precautions and prevention tips Coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और न ही संक्रमण के मामले देखकर ऐसा लग रहा है कि यह इतनी जल्दी टलने वाला भी है। लगातार पांच दिन से 40 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केरल में दैनिक मामलों में भारी उछाल आया है। यहां महज एक दिन में 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका भी बढ़ती जा रही है और इसमें माना जा रहा है कि बच्चे अधिक संक्रमण का शिकार होंगे। टीकाकरण का काम तो वैसे तेजी से चल रहा है। देश में अब तक 63 करोड़ 43 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं, लेकिन बच्चों को अभी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है, ऐसे में उन्हें ज्यादा खतरा भी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India latest update covid 19 precautions and prevention tips Coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

एक सितंबर से कई राज्यों में स्कूल दोबारा खुलने वाले हैं, क्या कहेंगे? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'स्कूल में बच्चों का विकास ज्यादा होता है, इसलिए अब स्कूल खोलना जरूरी माना जा रहा है। लेकिन एक साथ सभी बच्चों को स्कूल में नहीं बुला सकते हैं। स्कूल के साथ ही अभिभावक को इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर या स्कूल में किसी की तबीयत ठीक नहीं है, तो बच्चे का स्टाफ को स्कूल न आने दें। क्लास भी दो पार्ट में खोलना होगा। जहां तक बच्चों के संक्रमण की बात है, उनमें बीमारी की गंभीरता ज्यादा नहीं देखी गई है। उनकी इम्यूनिटी व्यस्कों के मुकाबले मजबूत होती है। अगर कुछ विशेषज्ञ आने वाले समय में संक्रमण बढ़ने की संभावना जता रहे हैं, तो हमें किसी भी वक्त स्कूल बंद करने के लिए भी तैयार रहना होगा।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 precautions and prevention tips Coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

मन की बात में पीएम मोदी ने कोरोना के प्रति सावधानी और नियमों के पालन को दोहराया, क्या कहेंगे? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'कोरोना की शुरुआत से ही इस बात को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कोविड नियमों का पालन करें। साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए जरूर जाएं। जैसा देखा जा रहा है, कई राज्यों में केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में हमारी सावधानी ही हमें तीसरी लहर से बचा सकती है। इसके लिए अनावश्यक बाहर न जाएं, बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 precautions and prevention tips Coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

पीएम ने कोरोना काल में स्वच्छता पर जोर दिया, कितना महत्वपूर्ण है? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'स्वच्छता अपनाने से कई ऐसी बीमारी हैं, जिससे हम बच सकते हैं, बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। कोविड में देखा गया है कि लोग मास्क लगाते हैं, लेकिन अगर उसे अच्छी तरह से डिस्पोज न करें, तो किसी और के लिए इंफेक्शन (संक्रमण) का सोर्स (स्रोत) हो सकता है। कई लोगों को सड़क पर चलते हुए स्पिट (थूकना) की आदत होती है, कई लोग महंगी गाड़ियों में बैठे रहते हैं और शीशे से बाहर थूक देते हैं। ये सभी बिहेवियर बीमारी को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं और लोग इसपर ध्यान नहीं देते हैं। इसके अलावा पानी, खाना को लेकर भी स्वच्छता पर ध्यान देना होगा।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 precautions and prevention tips Coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

त्योहार का सीजन चल रहा है, लोगों को क्या संदेश है? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'त्योहार खुशियां मनाने के लिए होता है, इसलिए अब हमें त्योहार के फॉर्मेट को बदलना होगा। बहुत ज्यादा भीड़ न इकट्ठा करें, जिससे अनचाहे में संक्रमण न फैले और किसी की जान न जाए। आजकल तो डिजिटली काफी मजबूत हो गए हैं। दूर रहकर भी एक साथ खुशियां मना सकते हैं। अगले कुछ साल हमें काफी संभल कर रहना होगा। खुशियां बांटें, संक्रमण नहीं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed