फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19: कोरोना मरीज कितने दिन बाद तक दूसरों को कर सकता है संक्रमित? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Mon, 10 May 2021 08:43 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india how many days after covid 19 patients can not spread the infection to others
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

पिछले एक साल से कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर बरपा रखा है। मौजूदा समय में भारत में हालत तो बेहद ही खराब है। हर दिन लाखों की संख्या में नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और इसके कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। चूंकि अब कहा जा रहा है यह वायरस हवा के माध्यम से भी तेजी से फैल रहा है, इसीलिए लोगों को घरों में ही रहने और घर में भी मास्क पहनकर रहने की सलाह दी जा रही है। अब ये तो आप जान ही गए हैं कि अगर सावधानी न बरतें तो यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कोरोना से संक्रमित होने वाला मरीज आखिर कितने दिन बाद तक भी दूसरे लोगों को संक्रमित कर सकता है यानी उसके अंदर वायरस कितने दिनों तक मौजूद रहता है? 

Coronavirus in india how many days after covid 19 patients can not spread the infection to others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सीडीसी की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उपलब्ध आंकड़ों से संकेत मिलता है कि हल्के से मध्यम कोरोना संक्रमण वाले व्यस्क लक्षण शुरू होने के 10 दिनों तक संक्रामक रहते हैं। इसका मतलब ये है कि कोरोना से संक्रमित होने के 10 दिन बाद मरीज किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित नहीं कर सकता है। 

Coronavirus in india how many days after covid 19 patients can not spread the infection to others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि सीडीसी का यह भी कहना है कि गंभीर बीमारी या कमजोर प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी वाले अधिकांश वयस्क लक्षण शुरू होने के 20 दिन बाद तक भी संक्रामक रहते हैं, यानी इस दौरान वो किसी दूसरे को भी संक्रमित कर सकते हैं। इससे जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india how many days after covid 19 patients can not spread the infection to others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने भी एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी थी कि लक्षण शुरू होने के 10 दिन बाद कोरोना मरीज गैर-संक्रामक हो जाता है, यानी वह संक्रमण नहीं फैला सकता। इसलिए अगर मरीज को पिछले कुछ दिनों से कोई लक्षण नहीं है और बुखार नहीं है, तो होम आइसोलेशन के बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट की कोई जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Coronavirus in india how many days after covid 19 patients can not spread the infection to others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घर में रहना है ज्यादा सुरक्षित 

  • चूंकि देश में चल रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद ही संक्रामक और जानलेवा है, इसलिए यह जरूरी है कि आप बेवजह घर से बाहर न निकलें। संभव हो तो घर में भी मास्क लगाकर रहें, हाथ धोते रहें। अगर आप किसी बहुत जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप मास्क तो लगाकर रखें ही, साथ ही लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी भी बनाकर रखें, ताकि संक्रमण का कोई खतरा न हो। 

स्रोत और संदर्भ:  
Interim Guidance on Ending Isolation and Precautions for Adults with COVID-19 
https://www.cdc.gov/coronavirus/2019-ncov/hcp/duration-isolation.html 

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट और पीआईबी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed