भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर अब 99 लाख 54 हजार से ऊपर पहुंच चुका है जबकि मरने वालों की संख्या भी एक लाख 44 हजार के पार है। हालांकि अब तक 94 लाख से अधिक लोग इस संक्रमण से मुक्त भी हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड से ठीक होने की दर 95.21 फीसदी हो गई है, जो कि बहुत अच्छी बात है। ऐसे में कोरोना के संक्रमण को लेकर मन में कई तरह के सवाल भी पैदा हो रहे हैं। जैसे कि, क्या भारत में कोविड-19 वायरस का असर कम हो गया है या क्या भारत में कोरोना महामारी अब समाप्ति की ओर है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"5fda464befe28a47c2494da6","slug":"coronavirus-in-india-covid-19-vaccine-coronavirus-question-answer-coronavirus-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: क्या भारत में कोरोना महामारी अब समाप्ति की ओर है? विशेषज्ञ से जानें ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: क्या भारत में कोरोना महामारी अब समाप्ति की ओर है? विशेषज्ञ से जानें ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब
Thu, 17 Dec 2020 09:01 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन को लेकर क्या तैयारियां चल रही हैं?
- दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेंद्र के. धमीजा बताते हैं, 'सरकार ने टीकाकरण का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। पूरे देश में राज्य एवं जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं कि कैसे लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। इसमें 23 मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। कोल्ड चेन स्थापित की जा रही है, लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है। टीकाकरण के लिए चिह्नित स्थलों पर एक बार में कितने लोग आएंगे, कहां टीकाकरण किया जाएगा, क्या व्यवस्था होगी, आदि तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। इतिहास में टीकाकरण का यह सबसे बड़ा अभियान है और सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती भी है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोविड-19 वायरस का असर कम हो गया है?
- डॉ. राजेंद्र के. धमीजा बताते हैं, 'कतई नहीं, यह मत सोचिए कि वायरस का असर कम हो गया है। बीमारी चाहे एक व्यक्ति को हो या कई लोग इसकी चपेट में आएं, इससे जान का खतरा सभी को है। यह बीमारी मामूली बीमारी नहीं है। कुछ लोगों को हल्के लक्षण आ सकते हैं, लेकिन कुछ में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। तीनों बातों का ध्यान हमेशा रखना है, यह नहीं कि हाथ धो लिए तो मास्क नहीं लगाया, मास्क लगा लिया तो दूरी नहीं बनाई, तीनों काम एक साथ करने हैं। जब तक बहुत जरूरी नहीं हो, तब तक घर से बाहर न जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या हमारे देश में कोरोना महामारी अब समाप्ति की ओर है?
- डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'ऐसा कतई न सोचें कि मामले कम आ रहे हैं, तो सब ठीक है। दूसरे देशों की तुलना में भले ही हमारे यहां नए मामले कम हुए हैं, रिकवरी रेट भी बढ़ा है, लेकिन अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों में नए मामले फिर बढ़ने लगे हैं। वहां प्रति दिन मामलों की संख्या पहले की तुलना में चार से पांच गुना अधिक है। वहीं मृत्यु दर भी कई देशों में बढ़ी है। ध्यान रहे, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमारे देश में कोरोना नियंत्रित है, लेकिन बीमारी के प्रति हम उतने ही संवेदनशील अभी भी हैं, जितना पहले थे।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन आने में अभी कितना समय लगेगा?
- डॉ. राजेंद्र के. धमीजा बताते हैं, 'अभी तक टीका उपलब्ध नहीं है, सभी को वैक्सीन के अप्रूवल का इंतजार है। तीन वैक्सीन के इमर्जेंसी अप्रूवल के लिए आवेदन किया गया है। पहली फाइजर की वैक्सीन है, जो अमेरिका की है, वहीं बाकी दो वैक्सीन भारत में निर्मित हैं। इन तीनों के लिए कुछ और डाटा का इंतजार है। आने वाले कुछ हफ्तों में इनमें से कोई न कोई वैक्सीन आ जाएगी।'