फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: कैसे पता चले कि हमारी इम्यूनिटी कमजोर है? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Wed, 14 Apr 2021 01:44 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus how to check immunity weak symptoms immune system weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा जिस चीज पर ध्यान दिया जा रहा है, वह है हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता, क्योंकि यही वो इकलौती चीज है जो हमें किसी भी तरह के संक्रमण से बचाती है। हमारी इम्यूनिटी ही हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाती है। अगर हमारी इम्यूनिटी मजबूत है तो फेफड़े, किडनी और लिवर के संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव संभव है। चूंकि पहले लोग अपनी इम्यूनिटी पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन कोरोना के आने के बाद से लोग काफी सतर्क हो गए हैं। ऐसे में यह सवाल बेहद ही जरूरी हो जाता है कि हम आखिर अपनी कमजोर इम्यूनिटी को कैसे पहचानें? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कमजोर इम्यूनिटी के लक्षणों के बारे में... 

Coronavirus how to check immunity weak symptoms immune system weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बार-बार बीमार पड़ना 

  • अगर आप ज्यादातर बीमार रहते हैं या बार-बार बीमार पड़ते हैं, इसके अलावा लगातार कमजोरी रहती है तो समझ जाइए कि आपकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। वैसे अक्सर कई लोगों को मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या हो जाती है, यह भी आपकी कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करती है। 
Coronavirus how to check immunity weak symptoms immune system weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमेशा थकान या आलस महसूस होना 

  • अगर आपको हमेशा थकान या आलस महसूस होता है, शरीर में दर्द बना रहता है, तो यह दर्शाता है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। इसके अलावा सुबह उठकर ताजा महसूस न करना और पूरे दिन एनर्जी लेवल का कम रहना भी आपकी कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus how to check immunity weak symptoms immune system weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घाव भरने में ज्यादा समय लगना 

  • अगर आपके शरीर में कहीं घाव है और उसे भरने में अन्य लोगों की तुलना में अधिक समय लग रहा है तो समझ जाइए कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। दरअसल, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, उनके घावों पर जल्द ही सूखी पपड़ी बन जाती है, जो शरीर से खून को निकलने से रोकती है, लेकिन अगर आपके घाव पर जल्दी पपड़ी नहीं बनती तो यह कमजोर इम्यूनिटी का संकेत हो सकता है। 
विज्ञापन
Coronavirus how to check immunity weak symptoms immune system weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट संबंधी समस्याओं का होना 

  • अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनका पाचन तंत्र भी कमजोर रहता है और ऐसे में उन्हें दस्त, गैस, सूजन, ऐंठन या कब्ज की शिकायत हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा हमेशा चिड़चिड़ापन महसूस होना भी कमजोर इम्यूनिटी का लक्षण हो सकता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed