कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन और दवा तैयार करने में दुनियाभर के कई वैज्ञानिक और कंपनियां प्रयासरत हैं। भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देशों में इसको लेकर शोध हो रहे हैं और कई जगहों से सकारात्मक असर होने की खबरें भी आ रही हैं। इस बीच चीन के वैज्ञानिक ने ऐसी दवा बनाने का दावा किया है, जो बिना वैक्सीन के ही कोरोना वायरस को रोकने में सक्षम होगी। उनका दावा है कि इस साल के अंत तक यह दवा बाजार में उपलब्ध होगी। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
{"_id":"5ec636438ebc3e90b33b059b","slug":"coronavirus-drug-update-scientist-makes-corona-medicine-by-antibodies-for-covid-19-treatment-vaccine-clinical-trial-success-on-rats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के बिना इस दवा से कोरोना संक्रमण रोकने का दावा, चूहे पर सफल ट्रायल के बाद बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वैक्सीन के बिना इस दवा से कोरोना संक्रमण रोकने का दावा, चूहे पर सफल ट्रायल के बाद बढ़ी उम्मीद
Thu, 21 May 2020 02:12 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 21 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
दावा है कि इस साल के अंत तक यह दवा बाजार में उपलब्ध होगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pexels
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
एंटीबॉडी का प्रयोग
- चीन की राजधानी बीजिंग स्थित एडवांस्ड इनोवेशन सेंटर फॉर जीनोमिक्स के निदेशक सुने शी का दावा है कि वह जो दवा तैयार कर रहे हैं, वह कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर होगी। उनका कहना है कि यह दवा इंसान के इम्यून सिस्टम में पैदा की गईं एंटीबॉडी का इस्तेमाल कर कोरोना वायरस से लड़ती है।
Research
जानवरों पर सफल ट्रायल
- दवा की जांच पेकिंग यूनिवर्सिटी में की जा रही है। शोधकर्ताओं का दावा है कि दवा कम समय में रिकवर करने के साथ मरीज में वायरस से लड़ने के लिए शॉर्ट-टर्म इम्युनिटी भी विकसित करती है। शोधकर्ता सुने शी के मुताबिक, दवा का जानवरों पर ट्रायल किया गया है जो सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहे पर ट्रायल में सकारात्मक परिणाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दवा में इलाज की क्षमता
- वैज्ञानिक सुने शी का कहना है कि एंटीबॉडी संक्रमित चूहे में इंजेक्ट करने के पांच दिन बाद वायरस 2500 गुना तेजी से कम हुआ। यानी इसका यही मतलब है कि दवा में कोरोना के इलाज की क्षमता है।
विज्ञापन
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दवा और एंटीबॉडी करेगी काम
- सुने शी का कहना है कि इंसान के शरीर का इम्यून सिस्टम न्यूट्रिलाइजिंग एंटीबॉडी का निर्माण करता है। हम जो दवा बना रहे हैं, वह इन्हीं एंटीबॉडी का इस्तेमाल करके और साथ मिलकर कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिकाओं को खत्म करती हैं।